{"_id":"6862acefa6908b1dce0bb4b0","slug":"kochas-nagar-panchayat-by-election-counting-of-votes-completed-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कोचस नगर पंचायत उपचुनाव, मतगणना संपन्न, विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कोचस नगर पंचायत उपचुनाव, मतगणना संपन्न, विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मनाया जश्न
Mon, 30 Jun 2025 08:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:58 PM IST
सार
कोचस नगर पंचायत उपचुनाव की मतगणना सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना शाम तक चली।
विज्ञापन
कोचस उपचुनाव परिणाम घोषित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के अड्डा रोड स्थित शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पंचायत कोचस उपचुनाव के मतों की गिनती सोमवार की शाम तक जारी रही। मतगणना के बाद, विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मतगणना केंद्र के बाहर दिनभर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। धूप और बारिश के मिले-जुले मौसम में भी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत की खुशी में नारे लगाते रहे। जश्न का माहौल था, जहां समर्थकों ने मिठाई खिलाई और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस दौरान सदर एसडीओ आशुतोष रंजन ने मतगणना के दौरान मतगणना स्थल और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। एसडीओ ने प्रत्याशियों और मतदान कर्मियों से बातचीत कर उनका फीडबैक भी लिया। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम तक जारी रही। विभिन्न चरणों में नगर निकाय के सभी पदों की गिनती संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
कोचस नगर पंचायत के 16 वार्डों के परिणाम घोषित
कोचस नगर पंचायत के कुल 16 वार्डों के परिणाम भी घोषित हो गए। विजयी प्रत्याशी इस प्रकार रहे:
वार्ड संख्या 1: रीता देवी
वार्ड संख्या 4: चुनमुन पाण्डेय
वार्ड संख्या 5: राजा उर्फ राकेश शाह
वार्ड संख्या 6: प्रीति कुमारी
वार्ड संख्या 7: सुनीता देवी
वार्ड संख्या 13: नाजिया खातून
वार्ड संख्या 16: शहजाद खान
कुछ वार्डों के परिणामों की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
चुनाव परिणाम के दौरान फूलों की दुकानों पर भारी भीड़
चुनाव परिणाम को लेकर शहर के वातावरण में हलचल देखी गई। सुबह से हीं मतगणना स्थल के बाहर फूलों की दुकानों पर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान फूलों के दामों में भी वृद्धि देखी गई। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के स्वागत के लिए फूल माला खरीदते हुए नजर आए। जैसे-जैसे परिणाम आए, समर्थकों में खुशी और गम का माहौल नजर आया। मुख्य द्वार के बाहर समर्थकों का भारी हुजूम दिखा, जहां जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह था, जबकि विपक्षी खेमे में निराशा छाई हुई थी।