फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   KK Pathak ordered DEO and DM.teachers will be suspend who Absent from school for more than six months in bihar

Bihar News : केके पाठक के आदेश पर डीईओ और डीएम बना रहे सूची, छह महीनों से लापता शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Fri, 16 Feb 2024 07:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 16 Feb 2024 07:29 PM IST
सार

Bihar : राज्यकर्मी का दर्जा की मांग करने वाले वैसे नियोजित शिक्षक अब अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे जो विगत 6 महीनों से विद्यालय से गायब हैं। केके पाठक ने सभी डीएम और डीईओ को ऐसे उन शिक्षकों को चिन्हित कर उनके ख़िलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
KK Pathak ordered DEO and DM.teachers will be suspend who Absent from school for more than six months in bihar
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विगत छह महीनों से विद्यालय से गायब राज्यकर्मी का दर्जा लेने वाले शिक्षकों के लिए बुरी खबर है। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वैसे सभी सभी नियोजित शिक्षकों को नौकरी से बर्ख़ास्त करने का आदेश जारी किया है, जो विगत छह महीने या 6 महीने से अधिक समय से विभाग को बिना सूचना दिए विद्यालय से गायब हैं। केके पाठक ने ज़िला पदाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को ऐसे सभी नियोजित शिक्षकों को चिन्हित कर उनके ख़िलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


जानिए क्या लिखा है पत्र में 
पिछले 6 महीने से नियोजित शिक्षकों की लगातार जांच की जा रही है। इस दौरान कई तरह की अनियमितता पाई गई। इस बात की जानकारी देने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न प्रकार की कार्रवाई की गई। पत्र के अनुसार बिना स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कई शिक्षकों का वेतन तो काटा गया लेकिन जब अन्य गंभीर मामलों में उनके निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा की गई तो संबंधित नियोजन इकाईयों ने उन शिक्षकों पर कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए सभी जिलों के जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वैसे सभी शिक्षकों की सूची बनाकर उनपर कार्रवाई करें जो अपने अपने विद्यालय से गायब हैं।
विज्ञापन


दो चरणों में बांटा शिक्षकों को
केके पाठक के द्वारा जारी किए गये पत्र में नियोजित शिक्षकों जो बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित हैं, विभाग ने उन्हें दो चरणों में बांटा है। पत्र के अनुसार 
विज्ञापन
विज्ञापन

नियोजित शिक्षक जो 6 महीने से कम अवधि से विद्यालय से बिना सूचना के गायब हैं, ऐसे नियोजित शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी, जिसमें केवल 34 शिक्षक ही नियोजन इकाईयों के द्वारा निलंबित किए गए हैं। दूसरे चरण में वैसे नियोजित शिक्षक हैं, जो 6 महीने से अधिक अवधि से विद्यालय से गायब हैं। ऐसे कुल 582 नियोजित शिक्षक हैं, जिनमें से कई शिक्षक 2 साल से अधिक अवधि से गायब हैं। ऐसे सभी मामलों में बर्खास्त की अनुशंसा की गई किंतु केवल 13 शिक्षकों की बर्खास्त की हुई और केवल 10 शिक्षक ही निलंबित हुए। यहां पढ़िए पूरा पत्र। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed