{"_id":"6102f1a1818be5355826a450","slug":"katihar-mayor-shivraj-paswan-was-shot-at-by-unknown-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कटिहार के मेयर की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर हमले को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कटिहार के मेयर की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर हमले को दिया अंजाम
Fri, 30 Jul 2021 01:47 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:47 AM IST
सार
- पंचायती बैठक करके घर लौट रहे थे मेयर शिवराज पासवान
- घात लगाकर तीन अज्ञात बदमाशों ने किया हमला
- हमले में गंभीर रूप से घायल पासवान की अस्पताल ले जाते वक्त मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
बिहार में बदमाश बेखौफ हैं। कटिहार के नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिव पासवान की गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शिवराज पासवान पंचायती बैठक करके बाइक से ही घर को लौट रहे थे, रास्ते में बदमाश उनकी तलाश में घात लगाए बैठे थे। नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसने सीने में तीन गोलियां मारी गईं जिसमें पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो तीन हमलावर थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। मेयर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मेयर की हत्या की सूचना पाते ही मेडिकल कॉलेज में पासवान के समर्थकों और परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवराज पासवान जमीन खरीदने-बेचने के कारोबार में भी शामिल थे।