{"_id":"65b0f6ab962248e76709e4b8","slug":"karpoori-thakur-jayanti-rjd-lalu-yadav-targets-bjp-demand-to-give-bharat-ratna-to-lohia-and-karpuri-india-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karpuri Thakur : लालू बोले- लोहिया और कांशीराम को भी भारत रत्न मिले, गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं यह लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karpuri Thakur : लालू बोले- लोहिया और कांशीराम को भी भारत रत्न मिले, गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं यह लोग
Wed, 24 Jan 2024 05:08 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 24 Jan 2024 05:08 PM IST
सार
केंद्र की भाजपा सरकार पर लालू प्रसाद ने हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आ रहा है तो वोट जोड़ने के लिए लोग कर्पूरी जी का नाम ले रहे हैं। अब चुनावी साल में भारत रत्न दिया गया है।
विज्ञापन
एसके मेमोरियल हॉल में राजद के जगदानंद सिंह, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल ने पटना के एसके मेमोरियल हॉल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंगद सिंह और सांसद मनोझ झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। राजद सुप्रीमो ने कहा कि लालू प्रसाद ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह में हमलोग शामिल हुए हैं। उनके वसूलों को, उनकी कुर्बानी को, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने जितनी प्रताड़ना सही और गालियां सुनी उसको हमलोग याद कर रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न के सच्चे हकदार
लालू प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग देश भर में घूम-घूमकर मेरे खिलाफ बोलते हैं। हमलोगों ने पिछड़ों की ताकत को लोगों को ललकारा। लंबी लड़ाई लड़ी गई। इसके बाद मंडल कमीशन लागू हुआ। तेजस्वी और नीतीश कुमार जी ने जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण बढ़ाया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की याद उनलोगों को इतने दिन से नहीं आ रही थी। चुनाव नजदीक आया तो वोट जोड़ने के लिए कर्पूरी जी का नाम ले रहे हैं। यह तो होना ही था। जननायक कर्पूरी ठाकुर इसके सच्चे हकदार थे। अब चुनावी साल में भारत रत्न दिया गया है। कर्पूरी जी इस सम्मान के हकदार थे, कोई कृपा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायवती पर भी लालू ने साधा निशाना
जननायक कर्पूरी ठाकुर जी हमेशा पिछड़ों और वंचितों के हक के लड़ाई लड़ते रहे। लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोहिया और कांशीराम को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। यह हमारा हक है। यह लोग भी इस सम्मान के हकदार हैं। कांशीराम ने बड़ा काम किया लेकिन मायावती ने डुबा दिया।
मंडल कमीशन के विरोध मं रथयात्रा निकाली गई थी
लालू प्रसाद ने आगे कहा कि लोग लगे रहते हैं कि कैसे बिहार में महागठबंधन को, बिहार सरकार को, इंडिया गठबंधन को खत्म कर दिया जाए। घबराना नहीं हैं। लड़ाई लड़ते रहेंगे और हमलोग ही जीतेंगे। लालू प्रसाद ने आगे कहा कि मंडल कमीशन के चलते जो पिछड़ों को ताकत मिली, उस शक्ति को लोग छीनने में लगे हुए हैं, जब हम लोगों ने मंडल कमीशन लाया तो इसके विरोध में देश में रथयात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं से लालू प्रसाद ने अपील करते हुए कहा कि आपलोग गरीब के घर जाइए। अतिपिछड़ा और दलितों को गले मिलकर जोड़िए। कर्पूरी जी मुझे पुत्र की तरह स्नेह देते थे।