{"_id":"5a6082ce4f1c1ba0268b50e8","slug":"karni-sena-workers-allegedly-vandalize-a-cinema-hall-in-bihar-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद करणी सेना ने सिनेमा हॉल में मचाया उत्पात, तोड़-फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद करणी सेना ने सिनेमा हॉल में मचाया उत्पात, तोड़-फोड़ का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 18 Jan 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार में करणी सेना के कार्यकर्ता न केवल सड़क पर उतर आए, बल्कि सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर के एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने पद्मावत के पोस्टर तक फाड़ डाले। राजपूत संगठनों का कहना है कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं तथा कानून व्यवस्था संभालने का जिम्मा सरकार का है।
विज्ञापन
Protesters vandalize a cinema hall in Bihar's Muzaffarpur. #Padmaavat pic.twitter.com/MlleJsFBkE
— ANI (@ANI) January 18, 2018विज्ञापन
बता दें कि गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पद्मावत के निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म को देश के सभी राज्यों में रिलीज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फिल्म की रिलीजिंग पर लगी रोक हट गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि भाजपा शासित राज्य गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई थी। लंबे विवाद के बाद अब निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आगामी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।