फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Karni Sena workers allegedly vandalize a cinema hall in Bihar Muzaffarpur

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद करणी सेना ने सिनेमा हॉल में मचाया उत्पात, तोड़-फोड़ का आरोप

Thu, 18 Jan 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 18 Jan 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena workers allegedly vandalize a cinema hall in Bihar Muzaffarpur

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार में करणी सेना के कार्यकर्ता न केवल सड़क पर उतर आए, बल्कि सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर के एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने पद्मावत के पोस्टर तक फाड़ डाले। राजपूत संगठनों का कहना है कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं तथा कानून व्यवस्था संभालने का जिम्मा सरकार का है।

विज्ञापन



 बता दें कि गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पद्मावत के निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म को देश के सभी राज्यों में रिलीज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फिल्म की रिलीजिंग पर लगी रोक हट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा शासित राज्य गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्‍थान और हरियाणा में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई थी। लंबे विवाद के बाद अब निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आगामी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed