फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jyotibala suicide case Mumbai Police filed Chargesheet against her husband

ज्योतिबाला खुदकुशी मामले में बैंक अधिकारी पति और ससुराल वालों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Sat, 29 Feb 2020 08:21 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/सुल्तानपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Feb 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Jyotibala suicide case Mumbai Police filed Chargesheet against her husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पटना में एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी ज्योति बाला की आत्महत्या के मामले में मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। मुंबई के वालीव पुलिस द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायालय वसई में चार्जशीट सबमिट कराई गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उक्त मामले में मृतका के पति विमल वर्मा, जोकि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में अधिकारी हैं, उनके अलावा पांच अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (ब), 498 (अ), 306, 406, 323, 504, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ज्योति बाला के पति विमल वर्मा और उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या, प्रताड़ता, मानसिक और शारीरिक शोषण, घरेलू हिंसा और खुदकुशी के लिये उकसाने जैसे संगीन आरोप हैं। ज्योति के ससुराल वालों में सास-मीरा शरण, ससुर- विजय प्रकाश वर्मा, बड़ी ननद- दीपा वर्मा, नंदोई- अविनाश विजेता वर्मा और छोटी ननद – विजेता वर्मा ऊर्फ मोनी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पटना में एक इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के तौर कार्यरत ज्योति बाला ने 9 जून 2019 को मुंबई के वसई रोड में अपनी बड़ी बहन के घर पर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। 

खुदकुशी के पहले ज्योति ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिये पति विमल वर्मा और सभी ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। इतना ही नहीं, इस आखिरी पत्र में उसने अपने और अपने दो महीने के बेटे के लिये न्याय की गुहार भी लगाई है। 


क्या है मामला?
ज्योति बाला की शादी नवंबर 2017  में पटना के सालिमपुर अहरा निवासी विमल वर्मा के साथ हुई थी। ज्योति के परिवार वालों के अनुसार उनकी बेटी को ससुराल वाल दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed