{"_id":"62e4be7b030c754dc5544703","slug":"jp-nadda-to-inaugurate-two-day-national-executive-meeting-of-bjp-cells-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राजधानी पटना में नड्डा का रोड शो, प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता साथ में मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राजधानी पटना में नड्डा का रोड शो, प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता साथ में मौजूद
Sat, 30 Jul 2022 11:32 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:32 PM IST
सार
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को उनकी पार्टी ने साकार किया। भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले आठ साल में ग्रामीण विकास के लिए पांच गुना ज्यादा बजट दिया जा रहा है। यह सब मोदी सरकार की वजह से संभव हो पाया है।
विज्ञापन
पटना में जेपी नड्डा का रोड शो
- फोटो : Twitter@Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री मगल पांडेय और सांसद रामकृपाल यादव ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा ने बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर वहां से जेपी गोलंबर तक रोड शो में भाग लेकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया