{"_id":"5f88862e8ebc3e9ba661c272","slug":"jp-nadda-targeted-the-opposition-said-pm-modi-changed-congress-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना,बोले- कांग्रेस की राजनीति को पीएम मोदी ने बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020: जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना,बोले- कांग्रेस की राजनीति को पीएम मोदी ने बदला
Thu, 15 Oct 2020 10:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जाति और मजहब की राजनीति कर जनता को हमेशा से ठगती रही है। लेकिन पीएम मोदी ने इस दौर को बदल दिया है। पिछले पांच सालों में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपेंट और हेल्थ के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है।
विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में नड्डा ने गुरुवार को कहा कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित हो।
विज्ञापन
हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे। कहा कि बिहार में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं। इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है। उन्होंने जनता से गोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा को जीत सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन