{"_id":"62891ea69697ff5a21286e0d","slug":"journalist-shot-dead-by-miscreants-in-begusarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Bihar: बेगूसराय में बदमाशों ने पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Bihar: बेगूसराय में बदमाशों ने पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 21 May 2022 10:48 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 May 2022 10:48 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय में तीन बदमाशों ने पत्रकार सुभाष कुमार (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार मे बेगूसराय के परिहारा ओपी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इलाज के लिए जब पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पत्रकार सुभाष कुमार (26) बहुआरा पंचायत के वार्ड संख्या एक के सांखू गांव का रहने वाला था। 20 मई की शाम को वह अपने गांव में ही आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। घर लौटते समय रास्ते में पहले से ही तीन बदमाश सुभाष के इंतजार में बैठे थे। उन्होंने सुभाष पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू दी।
विज्ञापन
एक गोली सुभाष के सिर में लगी। जिसके बाद सुभाष बेहोश होकर जमीन पर जा गिरा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में सुभाष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चर्चा है कि पत्रकार सुभाष ने बालू और शराब माफिया के खिलाफ खबर चलाई थी, जिस वजह से उसकी हत्या की गई।