फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JNU student Sharjeel Imam father contested assembly election on jdu bihar

जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं शरजील के पिता, खुद है आईआईटीयन

Mon, 27 Jan 2020 01:32 PM IST
अजय सिंह पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: अजय सिंह Updated Mon, 27 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
JNU student Sharjeel Imam father contested assembly election on jdu bihar
sharjeel imam - फोटो : social media

जेएनयू के पूर्व छात्र शरजिल इमाम के भारत के टुकड़े-टुकड़े वाले बयान के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार स्थित पैतृक घर पर पुलिस ने छापेमारी की। जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष कुमार ने बताया कि काको थानाक्षेत्र में पड़ने वाले इमाम के घर पर रविवार की रात छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि जेएनयू शोधार्थी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से मदद मांगे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं शरजील के पिता
शरजील के दिवंगत पिता अकबर इमाम स्थानीय जदयू नेता थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था पर हार गए थे। पिता अकबर इमाम एक बार जेडीयू के टिकट पर जहानाबाद से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुके थे। हालांकि आरजेडी के सच्चिदानंद यादव से हार गए थे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इमाम अपने घर पर नहीं मिला लेकिन पूछताछ के लिए उसके दो रिश्तेदारों और उनके चालकों को हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया।

आईआईटी मुंबई से स्नातक है शरजील

आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में स्नातक, शरजील इमाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज से शोध करने के लिए दिल्ली आया था। शरजील के कथित भड़काऊ भाषणों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं। इन भाषणों में उसे सीएए के मद्देनजर असम को भारत से अलग करने के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में दिए गए भाषण को लेकर इसी आरोप में अलीगढ़ के थाने में शरजील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा, असम में शरजील के खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

वह नौजवान है, कोई चोर या पॉकेटमार नहीं: शरजील की मां
घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शरजील की परेशान मां अफशान रहीम ने मीडिया से कहा, 'मेरा बेटा निर्दोष है। उसने एनआरसी को लेकर परेशानी को देखते हुए चक्का जाम की बात कही होगी जिससे शायद सरकार पर असर पड़े। वह नौजवान है, कोई चोर या पॉकेटमार नहीं। मैं खुदा की कसम खा कर कहती हूं कि मुझे नहीं पता कि वह कहां है। लेकिन मैं गारंटी देती हूं कि मामलों की जानकारी होने पर वह जांच एजेंसियों के सामने पेश होगा और जांच में पूरी तरह सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह अपने बेटे से नहीं मिली हैं लेकिन कुछ हफ्ते पहले उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। रहीम ने कहा, 'वह सीएए और देश में एनआरसी लागू होने के भय से परेशान था। उसने कहा था कि इससे मुस्लिम ही नहीं बल्कि सभी गरीब लोग परेशान होंगे।'


मणिपुर में शरजील इमाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
वहीं शरजील इमाम के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि इमाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भारतीय दंड संहिता) की धारा 121 ए (भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश), 124 ए (राजद्रोह), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 153 अशांति लाने की मंशा से विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने” से संबंधित है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed