{"_id":"644645195dc50a2d5c002fe7","slug":"jeetan-ram-manjhi-says-that-due-to-release-of-anand-mohan-the-poor-will-not-be-tortured-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: जीतन मांझी बोले, आनंद मोहन के छूटने से नहीं होगा गरीबों पर अत्याचार, वह क्रिमिनल नेचर के नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: जीतन मांझी बोले, आनंद मोहन के छूटने से नहीं होगा गरीबों पर अत्याचार, वह क्रिमिनल नेचर के नहीं
Mon, 24 Apr 2023 02:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:30 PM IST
सार
पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि आनंद मोहन के छूटने से गरीबों पर सर्वनाश होगा या गरीबों पर अत्याचार होगा ऐसा हम नहीं मानते हैं। आनंद मोहन जी एक अच्छे आदमी हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए होना चाहिए, जिसमें संशोधन कर आनंद मोहन जी को छुड़ाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार का अपना निर्णय है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और आनंद मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया तथा अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सोमवार को जमुई पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में आनंद मोहन को कानून में संशोधन कर छुड़ाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे आनंद मोहन को हम बुरा आदमी नहीं मानते हैं। आनंद मोहन अच्छे आदमी हैं, लोग चाहे जो समझें। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उनकी बातों को हमने देखा है तो ऐसा महसूस नहीं होता कि वे क्रिमिनल नेचर के आदमी हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि आनंद मोहन के छूटने से गरीबों पर सर्वनाश होगा या गरीबों पर अत्याचार होगा ऐसा हम नहीं मानते हैं। आनंद मोहन जी एक अच्छे आदमी हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए होना चाहिए, जिसमें संशोधन कर आनंद मोहन जी को छुड़ाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार का अपना निर्णय है। इसमें आनंद मोहन का क्या भला होगा और क्या बुरा होगा, यह हम नहीं कह सकते यह समय बताएगा। लेकिन वह अच्छे आदमी हैं।
विज्ञापन
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की ओर से शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में सोमवार को गरीब संपर्क यात्रा सह गरीब जगाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की भी बात बताई गई है।
विज्ञापन