फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU workers conference: Lalan Singh said on BJP defeat in Karnataka elections - People rejected the fanatics

Bihar : JDU के सम्मेलन में कर्नाटक चुनाव पर ललन सिंह बोले- धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को जनता ने नकारा

Sat, 13 May 2023 03:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 May 2023 03:06 PM IST
सार

कर्नाटक में कांग्रेस के बढ़ते जनादेश को देखते हुए ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक उन्माद फैलाने वाले हैं, जो देश की समस्या के बजाय समाज में विवाद पैदा करने वाले लोग है, उनके साथ कर्नाटक की जनता नहीं है।

विज्ञापन
JDU workers conference: Lalan Singh said on BJP defeat in Karnataka elections - People rejected the fanatics
दरभंगा में जदयू कार्यकर्त्ता सम्मेलन में संजय झा के साथ ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस के बढ़ते जनादेश को देखते हुए ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक उन्माद फैलाने वाले हैं, जो देश की समस्या के बजाय समाज में विवाद पैदा करने वाले लोग है, उनके साथ कर्नाटक की जनता नहीं है। साथ ही, जो महंगाई और बेरोजगारी से इतर जय  बजरंगबली पर भरोसा करते हैं ऐसे लोगों पर आनेवालों दिनों में देश अब भरोसा नहीं करेगी।
विज्ञापन


कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुंचे थे ललन सिंह
दरअसल दरभंगा में आयोजित जदयू के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाग लेने ललन सिंह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक की जनता का अभिनदंन करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीत की ओर अग्रसर नहीं है बल्कि लगभग पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश अभी जिस दौर से गुजर रहा है उस परिस्थिति में कर्नाटक की जनता ने यह निर्णय लिया है और एक संदेश देने का काम किया है कि आने वाले समय में जो बात बनाने वाले लोग हैं, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले जो लोग है, जो देश की समस्या के बजाय समाज में विवाद पैदा करने वाले लोग है, उनके साथ कर्नाटक की जनता नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा को है बजरंगबली पर भरोसा
ललन सिंह पूरे कार्यक्रम में भाजपा पर हमलावर रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी से हट कर जय बजरंगबली पर भरोसा करती है। उनलोगों पर अब आने वाले समय में जनता भरोसा नहीं करेगी। क्योंकि धर्म को मानना कोई गलत बात नहीं है। मैं भी धर्म को मानता हूँ। लेकिन धर्म का प्रचार राजनीति के लिए इस्तेमाल ना करे। ये वही लोग करते है जो पिछले दस वर्षों में देश के विकास के लिए कुछ काम नहीं किया। हर चुनाव में तरह तरह का धर्म के नाम पर भावना को भड़का कर वोट लेने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed