{"_id":"645f5a397955625303000599","slug":"jdu-workers-conference-lalan-singh-said-on-bjp-defeat-in-karnataka-elections-people-rejected-the-fanatics-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : JDU के सम्मेलन में कर्नाटक चुनाव पर ललन सिंह बोले- धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को जनता ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : JDU के सम्मेलन में कर्नाटक चुनाव पर ललन सिंह बोले- धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को जनता ने नकारा
Sat, 13 May 2023 03:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 13 May 2023 03:06 PM IST
सार
कर्नाटक में कांग्रेस के बढ़ते जनादेश को देखते हुए ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक उन्माद फैलाने वाले हैं, जो देश की समस्या के बजाय समाज में विवाद पैदा करने वाले लोग है, उनके साथ कर्नाटक की जनता नहीं है।
विज्ञापन
दरभंगा में जदयू कार्यकर्त्ता सम्मेलन में संजय झा के साथ ललन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस के बढ़ते जनादेश को देखते हुए ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक उन्माद फैलाने वाले हैं, जो देश की समस्या के बजाय समाज में विवाद पैदा करने वाले लोग है, उनके साथ कर्नाटक की जनता नहीं है। साथ ही, जो महंगाई और बेरोजगारी से इतर जय बजरंगबली पर भरोसा करते हैं ऐसे लोगों पर आनेवालों दिनों में देश अब भरोसा नहीं करेगी।
कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुंचे थे ललन सिंह
दरअसल दरभंगा में आयोजित जदयू के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाग लेने ललन सिंह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक की जनता का अभिनदंन करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीत की ओर अग्रसर नहीं है बल्कि लगभग पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश अभी जिस दौर से गुजर रहा है उस परिस्थिति में कर्नाटक की जनता ने यह निर्णय लिया है और एक संदेश देने का काम किया है कि आने वाले समय में जो बात बनाने वाले लोग हैं, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले जो लोग है, जो देश की समस्या के बजाय समाज में विवाद पैदा करने वाले लोग है, उनके साथ कर्नाटक की जनता नहीं है।
भाजपा को है बजरंगबली पर भरोसा
ललन सिंह पूरे कार्यक्रम में भाजपा पर हमलावर रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी से हट कर जय बजरंगबली पर भरोसा करती है। उनलोगों पर अब आने वाले समय में जनता भरोसा नहीं करेगी। क्योंकि धर्म को मानना कोई गलत बात नहीं है। मैं भी धर्म को मानता हूँ। लेकिन धर्म का प्रचार राजनीति के लिए इस्तेमाल ना करे। ये वही लोग करते है जो पिछले दस वर्षों में देश के विकास के लिए कुछ काम नहीं किया। हर चुनाव में तरह तरह का धर्म के नाम पर भावना को भड़का कर वोट लेने का काम किया है।