फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP vs JDU Parties Blaming Each Other to Spoil Names in Bihar Politics News in Hindi

Bihar: जदयू-भाजपा में जुबानी जंग तेज, एक-दूसरे के लिए भ्रष्ट, दगाबाज, उचक्के जैसे शब्द इस्तेमाल कर रहे नेता

Sat, 03 Sep 2022 08:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 03 Sep 2022 08:58 AM IST
सार

गठबंधन टूटने के बाद से दोनों दल एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। पिछले माह नीतीश कुमार ने भाजपा व एनडीए छोड़कर राजद का दामन थाम लिया और महागठबंधन के साथ नई सरकार बना ली है।

विज्ञापन
BJP vs JDU Parties Blaming Each Other to Spoil Names in Bihar Politics News in Hindi
JDU VS BJP in Bihar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में पिछले माह सत्तारूढ़ गठबंधन पलट के बाद जदयू और भाजपा नेताओं के बीच जबर्दस्त जुबानी जंग चल रही है। नेताओं पर तीखे हमलों के साथ ही पार्टी के नामों को लेकर भी वार-पलटवार चल रहे हैं। जदयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने भाजपा का मतलब 'भष्ट्र जन पार्टी' बताते हुए आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने जेडीयू का मतलब 'जालसाज, दगाबाज, उचक्का' पार्टी बताया। 

विज्ञापन


कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लेकर आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने के बाद कई नेताओं के भ्रष्टाचार के मामले बंद हो गए। कुशवाह ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र भाजपा के नेता व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का उदाहरण दिया। राणे कथित तौर पर महाराष्ट्र के आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में शामिल थे। 
विज्ञापन


जदयू नेता कुशवाह ने इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का नाम लिया। जिन पर भाजपा ने ही कथित तौर पर राज्य के पीडब्ल्यूडी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसी तरह उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुकुल रॉय का जिक्र किया। रॉय कथित रूप से सारदा चिटफंड घोटाले में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



राजनीतिक गिरगिट है जदयू: अरविंद कुमार सिंह
कुशवाह के आरोप पर तत्काल पलटवार करते हुए भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने जदयू को 'राष्ट्रीय शकुनि और राजनीतिक गिरगिट' करार दे दिया। गठबंधन टूटने के बाद से दोनों दल एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। पिछले माह नीतीश कुमार ने भाजपा व एनडीए छोड़कर राजद का दामन थाम लिया और महागठबंधन के साथ नई सरकार बना ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू सियासी मंथराओं से भरी पार्टी है।

 


मणिपुर में नीतीश को बड़ा झटका, पांच विधायक भाजपा में शामिल
उधर, मणिपुर में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।

भाजपा मणिपुर ने ट्विटर पर एक पत्र जारी किया है, जिसमें भाजपा में शामिल होने वाले जदयू विधायकों के नाम हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं।

मैं पीएम पद की दौड़ में नहीं : नीतीश
इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए ध्रुवीकरण’ के तंज को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को निशाना साधा। कहा, वह क्या बोलते हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देता। साथ ही कहा कि वह पीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। मोदी के बयान के संदर्भ में उन्होंने याद दिलाया कि वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के शासनकाल के दौरान केंद्र में थे।

भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद नीतीश के राष्ट्रीय राजनीति में आने की चर्चा की जा रही है, लेकिन उन्होंने  फिर कहा कि मैं पीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। जदयू के मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए केंद्र की राजनीति में भूमिका निभाने संबंधी सवालों के जवाब में नीतीश ने कहा, छोड़िए ये सब बात। वहीं, पार्टी मुख्यालय पर लगे बड़े-बड़े पोस्टरों में से कुछ पर लिखा है ‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा।’ इनके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed