फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election in Bihar 2020: JDU started to distribute symbol to its candidate and politicians are gathered outside cm residence

बिहार चुनाव: जदयू और राजद ने किए प्रत्याशियों के नाम घोषित, शिवानंद तिवारी के बेटे को फिर मौका

Mon, 05 Oct 2020 12:14 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 05 Oct 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Election in Bihar 2020: JDU started to distribute symbol to its candidate and politicians are gathered outside cm residence
nitish and tejashwi

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल देना शुरू कर दिया है। नेताओं को सिंबल देने का काम शुरू होने के बाद से ही सीएम आवास पर नेताओं की भीड़ जमा हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक इन उम्मीदवारों को पार्टी ने सिंबल दे दिया है। 

विज्ञापन


जदयू ने प्रत्याशी तय किए
जदयू ने जिन नेताओं को सिंबल दिया है, उनमें सूर्यागढ़ से रामानंद, अगियांव प्रभु राम, करहगर से वशिष्ठ सिंह, जगदीशपुर से कुसुम लता कुशवाहा, झाझा से दामोदर रावत, मोकामा से राजीव लोचन, बरबीघा से सुदर्शन, चकाई से संजय प्रसाद, घोसी से राहुल कुमार, एमएलसी मनोरमा देवी, बेलहर से मनोज यादव, जहानाबाद से कृष्णनंद वर्मा, मसौढ़ी नूतन पासवान, रफीगंज से अशोक कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राय शामिल हैं।
विज्ञापन


राजद ने इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा
वहीं राजद ने नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है। जगदीशपुर से मौजूदा विधायक रामविशुन सिंह लोहिया और संदेश के फरार विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को चुनाव में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन में सीटों का बंटवारा शनिवार को हो चुका था। राजद के हिस्से में 144 सीटें हैं और कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं। इसके अलावा भाकपा माले को 19 सीटें मिली हैं। तेजस्वी ने महागठबंधन को एक मजबूत विकल्प बताते हुए कहा कि हमलोगों ने एक साथ आकर एक मजबूत विकल्प रखा है।

तेजस्वी ने कहा कि अगर यहां के लोग हमें मौका देंगे तो वो अपने सारे वादे पूरे करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि वो बिहार को तरक्की की राह पर लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed