{"_id":"5fcdbdd2653b7c75025752ea","slug":"jdu-party-worker-and-technician-murder-in-nawada-reached-police-station-in-critical-died-while-taking-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रेता जदयू कार्यकर्ता का गला, कटी गर्दन लेकर खुद पहुंचा थाने, जानें फिर क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने रेता जदयू कार्यकर्ता का गला, कटी गर्दन लेकर खुद पहुंचा थाने, जानें फिर क्या हुआ?
Mon, 07 Dec 2020 11:11 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नवादा जिले के छबैला गांव के में जदयू कार्यकर्ता बरन ठाकुर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार बरन ठाकुर पानी की टंकी के कमरे में सो रहे थे। तभी बाइक से दो युवक आए और चाकू से गला रेतकर चले गए। बरन ठाकुर वार्ड के पूर्व सद्स्य भी थे। इसके अलावा वह जलवाहक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोते समय गला रेता
दरअसल, बरन ठाकुर रविवार की रात को पानी की टंकी के कमरे में सो रहे थे। अगले दिन सुबह दो बाइक से दो युवक आए और कमरे में घुसकर उनका गला रेत दिया। गला रेते जाने के दौरान बरन ठाकुर जग गए और किसी तरह से अपराधियों के चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंचे। खून से लथपथ बरन ने किसी तरह पुलिस की इस घटना की सूचना दी। बरन ठाकुर की हालत को देखकर पुलिस आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हत्या का कारण नहीं पता
युवकों ने बरन ठाकुर पर हमला क्यों किया इसका कारण तो पता नहीं चला, लेकिन बताया जा रहा है कि बरन ने मरने से पहले पुलिस को अहम जानकारी दी थी। जिसे पुलिस अपनी कार्रवाई को अंतिम पड़ाव में पहुंचाने के लिए छुपा रही है। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापे मार रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत छा गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय के अलावा नारायण स्वामी मोहन आदि भी पहुंचे थे।
विज्ञापन