फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU Party executive committee listed cm nitish kumar on first position, know who is who in janta dal united

JDU Party : ललन सिंह की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहले नंबर पर नीतीश; 98 नामों की सूची, मगर कई गायब

Wed, 23 Aug 2023 07:38 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 23 Aug 2023 07:38 PM IST
सार

Bihar News : बिहार विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जंबो रूप सामने आया है। इसमें 98 नाम हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी पहले, नंबर एक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है।

विज्ञापन
JDU Party executive committee listed cm nitish kumar on first position, know who is who in janta dal united
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और नीतीश कुमार - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। मार्च में जब पार्टी से उपेंद्र कुशवाहा को किनारे करना था और फिर जब केसी त्यागी को वापस पार्टी में प्रतिष्ठा देनी थी तो पुनर्गठन किया गया था। अब सही मायने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। यह जंबो सूची पांच पेज में है। इसमें 98 नाम हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भी पहले, नंबर एक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंडल-त्यागी अपनी जगह पर, 22 महासचिव बनाए गए
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की ओर से जारी इस सूची में बताया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्श से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। सूची में पहले नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है। नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दूसरे नंबर पर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम है। इसके बाद उपाध्यक्ष पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल का नाम है। वह मार्च में जारी सूची में उपाध्यक्ष थे। उस सूची में केसी त्यागी का नाम नहीं था। उन्हें बाद में पार्टी ने इज्जत बख्शी थी। ताजा सूची में त्यागी का नाम चौथे नंबर पर विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता के रूप में है। फिर कोषाध्यक्ष के रूप में सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन का नाम है। इसके बाद पार्टी के 22 महासचिवों का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिवों की सूची में इनका नाम है, कुछ पहली बार चर्चा में
सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, सांसद गिरधारी यादव, सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, सांसद आरपी मंडल, सांसद विजय कुमार मांझी, पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व एमएलसी कमर आलम, एमएलसी कपिल हरिशचंद्र पाटिल, एमएलसी आफाक अहमद खान, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार के अलावा हर्षवर्धन सिंह और राजमान सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव के रूप में पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, एमएलसी रवींद्र प्रसाद सिंह के अलावा राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय और संजय कुमार का नाम है। 

मंत्रियों को सदस्य के रूप में जगह, दादा पहले नंबर पर

दादा के नाम से प्रसिद्ध बिहार प्रदेश जनता दल यू के पूर्व अध्यक्ष और सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची में पहले नंबर पर रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री मदन सहनी, मंत्री शीला मंडल, मंत्री जयंत राज, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री मोहम्मद जमा खान, मंत्री रत्नेश सदा के अलावा एमएलसी डॉ. रामबचन राय, विधायक नरेंद्र नारायण यादव का भी नाम है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर सदस्य बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, पूर्व एमएलसी हारून रशीद, हरपाल कौर, एमएलसी ललन कुमार सर्राफ, एमएलसी संजय कुमार सिंह 'गांधी', रणवीर नंदन, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, गुलाम नबी डार, राम बिहारी सिंह, पूर्व मंत्री विनोद यादव, पूर्व विधायक सुधा चौधरी, कर्नाटक के भगवत सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री कृष्णा नंदन वर्मा, पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, सचू शेट्टी, मणिपुर के विधायक हाजी अब्दुल नासिर, नागालैंड के विधायक ज्वेंगा सेब भी शामिल हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदेन सदस्य के रूप में सांसदों- सुनील कुमार, सुनील कुमार पिंटू, दिलेश्वर कामैत, दुलालचंद गोस्वामी, दिनेश चंद्र यादव, कविता सिंह, अजय कुमार मंडल, कौशलेंद्र कुमार, महाबली सिंह और अनिल हेगड़े को रखा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed