फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU MLAs meeting begins at Bihar CM Nitish Kumar's residence

जेडीयू बैठक में तेजस्वी पर नहीं हुआ फैसला, आरजेडी ने कहा- हम अपने फैसले पर कायम

Sun, 16 Jul 2017 07:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 16 Jul 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
JDU MLAs meeting begins at Bihar CM Nitish Kumar's residence
बैठक - फोटो : ANI

विज्ञापन

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज पटना में अपने आवास पर विधायक दल के साथ बैठक की। विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी ने कहा कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। बैठक में आगामी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
 


इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर भी चर्चा हुई। जेडीयू की बैठक से पहले सूत्रों के हवाले से ये भी खबर आ रही थी कि बैठक में तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर नीतीश कुमार फैसला ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश राष्ट्रपति चुनाव के बाद तेजस्वी पर फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि जेडीयू लालू के बेटे तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है। दूसरी ओर ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गठबंधन बनाए रखने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव खुद राष्ट्रपति चुनाव के बाद तेजस्वी को इस्तीफा देने को कह सकते हैं।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से जेडीयू और आरजेडी के राजनीतिक रिश्तों के बीच तनातनी चल रही है। महागठबंधन में कई दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर आरजेडी नेता ये कह रहे हैं कि हमारे पास 80 विधायकों का समर्थन है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू नेताओं का दावा है कि नीतीश कुमार सत्ता के भूखे नहीं हैं वो भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed