{"_id":"64b7bed8461f7574c30793f7","slug":"jdu-mla-pannalal-singh-patel-s-son-nutan-patel-honey-trapped-in-khagaria-obscene-video-viral-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जदयू विधायक का बेटा हनीट्रैप; किसने कैसे फंसाया और क्या मांगा, नहीं देने पर दुनिया देख रही तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जदयू विधायक का बेटा हनीट्रैप; किसने कैसे फंसाया और क्या मांगा, नहीं देने पर दुनिया देख रही तमाशा
Wed, 19 Jul 2023 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Jul 2023 04:16 PM IST
सार
Nitish Kumar : जनता दल यूनाईटेड के एक विधायक का बेटा हनीट्रैप हो गया है। विधायक पुत्र न केवल फंसा, बल्कि मुंहमागी बात नहीं मानने के कारण अब उसका तमाशा सोशल मीडिया पर वायरल है। तमाशे का वीडियो बेहद बुरा है।
विज्ञापन
विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के बेटे नूतन पटेल (दाएं) का अश्लील वीडियो हो रहा वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के पुत्र नूतन पटेल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वो हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं। दरअसल, हनी ट्रैप में आमतौर पर खूबसूरत लड़कियां पहले पुरुषों को अपने प्यार में फंसाती है। फिर फोटो, वीडियो या मैसेज के जरिए ब्लैकमेल कर पुरुष से खुफिया जानकारी उगलवाने की कोशिश करती हैं। ऐसा नहीं करने पर वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देती हैं।
विज्ञापन
वाट्सएप पर आया था लिंक
जानकारी के मुताबिक, विधायक पुत्र नूतन पटेल के मोबाइल पर वाट्सएप पर एक लिंक आया। उसके बाद एक लड़की उनसे वीडियो कॉलिंग पर बात करने लगी। फोन कॉल हो जाने के बाद उनके वाट्सएप पर उनका एक अश्लील वीडियो भेजा गया और एक लाख रुपये देने की बात की गई। इस तरह ब्लैकमेल किया गया। साथ ही पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
'कई कॉल आने से फंस गए हनीट्रैप में'
विधायक पुत्र नूतन पटेल ने कहा कि वह कई कॉल आने के बाद हनीट्रैप में फंस गए। उनका कहना है कि वह इस मामले में थाने में आवेदन दर्ज करवाएंगे। हालांकि लोग इस वीडियो वायरल के मामले में अलग ही चर्चा कर रहे है। कुछ दिन पहले ही विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे का एक महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसलिए लोगों का अपने विधायक के ऊपर सवाल उठना तो लाजमी है।
विज्ञापन