फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU MLA Pannalal Patel's nephew Abhay Singh beat a woman publicly with whip in Khagaria

Bihar: JDU विधायक के भतीजे ने एक महिला को सरेआम कोड़े से पीटा; घटना का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

Sat, 17 Jun 2023 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 Jun 2023 07:26 PM IST
सार

खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि इस तरह सरेआम महिला को पीटा जाना शर्मनाक है। प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पुलिस वीडियो में दिख रही महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
JDU MLA Pannalal Patel's nephew Abhay Singh beat a woman publicly with whip in Khagaria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के खगड़िया से एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को सरेआम बेरहमी से कोड़े से पीटने का मामला सामने आया है। यह मामला बेलदौर थाना क्षेत्र के पंसलवा गांव का बताया जा रहा है। आरोपी शख्स जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का भतीजा अभय सिंह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह मामला 15 जून का है। पीड़ित महिला का पिता अभय सिंह का ड्राइवर है। महिला की शादी यूपी में हो चुकी थी। लेकिन महिला अपने पति को छोड़ कर वापस अपने मायके चली आई। उसके बाद उसने अपने प्रेमी पंसलवा गांव निवासी नंदन सिंह के बेटे सुमित कुमार से गांव के मंदिर में शादी रचा ली। दोनों की जातियां अलग है। यह बात महिला के पिता को नागवार गुजरी।

विज्ञापन

JDU MLA Pannalal Patel's nephew Abhay Singh beat a woman publicly with whip in Khagaria
महिला को पीटता आरोपी अभय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद 15 जून को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में ही अभय सिंह ने महिला को कोड़े से पीट कर सजा दी। फिर वहां से भाग जाने के लिए कहा। महिला चुपचाप वहां से चली गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके बाद महिला ने शुक्रवार रात इस बात की शिकायत आवेदन देकर बेलदौर थाने में की है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी उसके पिता ने जबरदस्ती करा दी थी। लेकिन वह वापस चली आई और अपने प्रेमी से शादी कर ली। इसी बात पर अभय सिंह ने उसे बुलाकर कोड़े से पीटा। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि इस तरह सरेआम महिला को पीटा जाना शर्मनाक है। प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पुलिस वीडियो में दिख रही महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed