{"_id":"aafc16dc-4d8e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jdu-flared-on-lalu-paswan-trips","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू, पासवान की यात्राओं पर जदयू भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू, पासवान की यात्राओं पर जदयू भड़का
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 11:26 AM IST
विज्ञापन
बिहार में होने वाली राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान की यात्राओं पर सत्ताधारी जदयू भड़क उठा है। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ताओं ने दोनों दलों पर तीखी टिप्पणियां की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लालू यादव सोमवार से अपनी परिवर्तन यात्रा के आठवें चरण पर और रामविलास बिहार बचाओं यात्रा पर अगले महीने निकल रहे हैं। इस पर जदयू के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने रामविलास की यात्रा को 'परिवार बचाओ यात्रा' कहा है। उन्होंने कहा कि रामविलास अब विकासात्मक कार्यों को नकार कर वे विकास की बात करने लगे हैं। वे योजना के आंकड़ों को भी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोजपा प्रमुख की जमीन अब बिहार में खत्म हो चुकी है इसलिए अनाप-शनाप बोल रहे हैं। दलित वोटरों को सब्जबाग दिखाकर नियमित रूप से उन्हें अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाले लोजपा प्रमुख को दलितों के विकास की परवाह नहीं है। लालू यादव की परिवर्तन यात्रा के संबंध में प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जनता ने उन्हें दिल से बाहर कर दिया है इसलिए वे जनता के चरणों में शरण मांग रहे हैं। जनता पुरानी बातें भूली नहीं है।
विज्ञापन