फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jashn-e-Azadi celebrated in Nalanda, DM Shashank Shubhankar hoisted national flag on 77th Independence Day

Bihar: नालंदा DM ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय झंडा; बोरवेल से निकले बच्चे के साहस को किया सलाम

Tue, 15 Aug 2023 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Aug 2023 02:52 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने संबोधन में सबसे पहले जिले वासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी देशवासियों के लिए बेहद ही पावन और महत्त्वपूर्ण है। साथ ही साथ देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन है।

विज्ञापन
Jashn-e-Azadi celebrated in Nalanda, DM Shashank Shubhankar hoisted national flag on 77th Independence Day
बोरवेल से सकुशल निकले बच्चे के माता-पिता को सम्मानित करते डीएम शशांक शुभंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की धूम पूरे नालंदा जिले में देखी गई। गांव से लेकर शहर तक हर घर तक तिरंगे को सलामी दी गई। मुख्य समारोह बिहारशरीफ के सोगरा हाई स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ। मुख्य समारोह स्थल पर डीएम शशांक शुभंकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद जिले वासियों के नाम संदेश पढ़ा।

विज्ञापन


'आज का दिन देशवासियों के लिए बेहद पावन'
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सबसे पहले जिले वासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी देशवासियों के लिए बेहद ही पावन और महत्त्वपूर्ण है। साथ ही साथ देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन है। पिछले एक साल में नालंदा जिला ने विकास के कई आयाम गढ़े हैं। साथ ही कई विषम परिस्थितियों में दृढ़ता पूर्वक सामना किया है।
विज्ञापन


'सांप्रदायिक घटनाओं से निपटने के लिए एक हुआ पूरा जिला'
जिलाधिकारी शशांक ने कहा कि रामनवमी के दौरान घटित सांप्रदायिक घटनाओं से निपटने के लिए पूरे जिले ने एक होकर सामना किया है। जिले की शांति समिति के सदस्य, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुओं के अलावा जन प्रतिनिधि और आम जनमानस ने एक होकर सद्भावना मार्च में हिस्सा लिया था। इससे शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया गया। सभी लोगों के अथक प्रयास से जिले में स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल में हुए मोहर्रम पर्व में 104 अखाड़ों ने प्रशासन की शर्तों के अनुरूप अखाड़ा निकाल कर एक मिसाल कायम की है। इसके लिए उन सभी अखाड़ों को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक राजगीर में राजकीय राजगीर मलमास मेला चल रहा है। उसमें अब तक पांच करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच चुके हैं। राजगीर आए श्रद्धालुओं को वहां के वासियों ने खुले दिल से स्वागत किया है। सभी पदाधिकारी और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों ने इसे सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया है।

बच्चे को सकुशल निकालने वाले कर्मियों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी ने कहा कि 23 जुलाई को सिलाव प्रखंड के कुल गांव निवासी डोमन मांझी का बेटा शिवम कुमार बोरवेल में गिर गया था। उसे जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आठ घंटे में सकुशल बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। जिलाधिकारी ने इसके लिए इस कार्य में जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही साथ शिवम को बहादुरी का परिचायक बताया और उसके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। वहीं, स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।


जिला समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर, पुलिस लाइन में एसपी अशोक मिश्रा, एसडीपीओ कार्यालय में डॉ. शिब्ली नोमानी, बिहार थाना में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, लहेरी थाना में इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सोहसराय थाना में इंस्पेक्टर राजमणि, राजगीर थाना और पुलिस एसोसिएशन क्लब में इंस्पेक्टर मोहम्मद मुस्ताक, दीपनगर थाने में सुनील कुमार जायसवाल ने झंडा फहराया। वहीं, मुख्य समारोह स्थल पर एसपी अशोक मिश्रा के अलावा जिले के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed