फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   janata parivar will not shape before the bihar election

बिहार: चुनाव से पहले ही जनता परिवार का 'किस्सा खत्म'

Mon, 01 Jun 2015 03:12 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
janata parivar will not shape before the bihar election

जनता परिवार के विलय की प्रक्रिया अब आधिकारिक तौर पर टल गई है। बीते लगभग एक महीने से इस संबंध में अटकलों का बाज़ार गर्म था।

विज्ञापन


जनता दल यूनाइटेड यानी की जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने फ़ोन पर बीबीसी को बताया कि फिलहाल विलय नहीं गठबंधन होगा।

उन्होंने कहा, "विलय अभी नहीं होगा, गठबंधन होगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियां गठबंधन के तहत लड़ेंगी।" वशिष्ठ नारायण ने रविवार को पटना में जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों की आयोजित एक महत्त्वपूर्ण बैठक के बाद यह जानकारी दी। वशिष्ठ नारायण ने यह भी कहा कि विलय पर बनी सहमति अब भी कायम है।

राजद को ‘सूचना नहीं’

janata parivar will not shape before the bihar election

हालांकि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच गठबंधन पक्का माना जा रहा है। वहीं विलय की प्रक्रिया में शामिल दूसरी सबसे महत्त्वपूर्ण पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद ने फिलहाल वशिष्ठ नारायण के एलान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


इस संबंध में पूछे जाने पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी जदयू के इस फ़ैसले की सूचना उन्हें नहीं है। अब्दुल बारी बिहार विधानसभा में राजद के नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलान अप्रत्याशित नहीं

janata parivar will not shape before the bihar election

वरिष्ठ पत्रकार नलिन वर्मा का मानना है कि वशिष्ठ नारायण सिंह का बयान अप्रत्याशित नहीं है। उन्होंने कहा, "वर्तमन राजनीतिक हालात में दोनों दलों के बीच गठबंधन ही संभव दिखाई दे रहा था और विलय नहीं होना कोई बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी नहीं बनेगा।"

ग़ौरतलब है कि पिछले महीने 10 मई को समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा था कि बिहार चुनाव से पहले जनता परिवार के दलों का विलय मुमकिन नहीं है।

छह दलों ने 16 अप्रैल को विलय की घोषणा करते हुए मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था। साथ ही कार्यक्रम, चुनाव चिन्ह वगैरह तय करने को मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सात सदस्यीय समिति भी बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed