फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Janata Dal United expels 15 of its leaders from the party for their involvement in anti-party activities

बिहार चुनावः जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 15 नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित 

Tue, 13 Oct 2020 04:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 13 Oct 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Janata Dal United expels 15 of its leaders from the party for their involvement in anti-party activities
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में बागियों के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अपने एक विधायक, पूर्व विधायकों और पार्टी के पूर्व मंत्रियों समेत 15 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई छह वर्षों के लिए की गई है। बाहर निकाले गए नेताओं में ददन सिंह यादव, रामेश्वर पासवान, भगवान सिंह कुशवाहा, कंचन कुमारी गुप्ता, सुमित सिंह, रणविजय सिंह समेत 15 नेताओं के नाम शामिल हैं।  

विज्ञापन

 


इससे पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी कार्रवाई की थी। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने नौ वरिष्ठ नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया था। बाहर निकाले गए नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, ऊषा विद्यार्थी, अनिल कुमार, झाझा से रवींद्र यादव, भोजपुर से श्वेता सिंह, जहानाबाद से इंदु कश्यप, जमुई से अजय प्रताप और मृणाल शेखर के नाम शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed