{"_id":"686286e31321164c860b5ba2","slug":"jamui-gets-international-recognition-ashish-kumar-gets-academic-invitation-from-indonesia-university-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय से आशीष कुमार को मिला शैक्षणिक आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय से आशीष कुमार को मिला शैक्षणिक आमंत्रण
Mon, 30 Jun 2025 06:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जमुई
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:15 PM IST
सार
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार को इंडोनेशिया के ब्राविजया विश्वविद्यालय ने अतिथि व्याख्यान और कार्यशाला आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है। यह विश्वविद्यालय एशिया के प्रमुख संस्थानों में शामिल है
विज्ञापन
प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार को इंडोनेशिया के प्रतिष्ठित ब्राविजया विश्वविद्यालय, मलंग द्वारा अतिथि व्याख्यान एवं कार्यशाला के आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ब्राविजया विश्वविद्यालय इंडोनेशिया के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है, जिसमें व्यवसायिक, स्नातक, परास्नातक, डॉक्टरेट एवं पेशेवर पाठ्यक्रमों में 60,000 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 के अनुसार इस विश्वविद्यालय को एशिया में 208वां स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2024 में इसे इंडोनेशिया में 12वां स्थान हासिल है।
गौरतलब है कि प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं। उन्होंने ब्राविजया विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के डीन, प्रोफेसरों और छात्रों के साथ संभावित शोध सहयोग, अकादमिक आदान-प्रदान और संयुक्त परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
इस अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण के तहत उनकी यात्रा से संबंधित सभी खर्चों का वहन ब्राविजया विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई और ब्राविजया विश्वविद्यालय के बीच मजबूत अकादमिक संबंध बनेंगे, जिससे दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वैश्विक अवसरों का लाभ मिलेगा।