फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jamui Bjp mla shreyasi singh wins her second gold medal in 64th national shooting championship in patiala

विधायकी के साथ निशानेबाजी: भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया कमाल, नेशनल चैम्पियनशिप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल

Mon, 13 Dec 2021 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 11:36 AM IST
सार

जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर से राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस चैम्पियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है।

विज्ञापन
Jamui Bjp mla shreyasi singh wins her second gold medal in 64th national shooting championship in patiala
भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह

विस्तार

भाजपा विधायक और राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर से बिहार के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है। दरअसल, श्रेयसी सिंह ने पटियाला में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। उनकी इस जीत पर बिहार के साथ-साथ देश से भी बधाई मिल रही है। इतना ही नहीं श्रेयसी की इस कामयाबी पर उन्हें बिहार में अलग-अलग दलों के नेताओं की तरफ से भी बधाई मिल रही है।

विज्ञापन


जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने ट्वीट में लिखा कि  'राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने 64वें राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर से बिहार का नाम रोशन किया है। इस शानदार जीत पर श्रेयसी जी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।' इसके अलावा बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने भी श्रेयसी को इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन




चिराग पासवान ने दी श्रेयसी को बधाई
जमुई से सांसद चिराग पासवान ने भी ट्वीट करके श्रेयसी सिंह को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह को पंजाब के पटियाला में 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'



जानें कौन हैं विधायक श्रेयसी सिंह 
जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव में श्रेयसी ने राजद के विजय प्रकाश को लगभग 41 हजार मतों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed