फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jainendra Jyoti became an example by donating blood 49 times at the age of 29, camp will be organized in Patna

Bihar: 29 साल की उम्र में 49 बार रक्तदान कर मिसाल बने जैनेंद्र ज्योति, अब हर साल पटना में लगेगा शिविर

Sat, 23 Sep 2023 11:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

हर साल चित्रगुप्त पूजा पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में मुख्यमंत्री की मां के नाम पर वहां बने भवन में स्व. जैनेंद्र ज्योति की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने यह घोषणा की। 

विज्ञापन
Jainendra Jyoti became an example by donating blood 49 times at the age of 29, camp will be organized in Patna
स्व. जैनेंद्र ज्योति की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में रक्तवीर जैनेंद्र ज्योति की तीसरी पुण्यतिथि पर मां ब्लड सेंटर में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जनता दल यूनाईटेड के पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि हर साल चित्रगुप्त पूजा पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में सभी जाति-समूह के लोग जुटते हैं और अब मुख्यमंत्री की मां के नाम पर वहां बने भवन में स्व. जैनेंद्र ज्योति की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। प्रो. रणवीर नंदन स्व. जैनेंद्र ज्योति की तीसरी पुण्यतिथि पर पटना के मां ब्लड सेंटर में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर के बाद आयोजित ‘युवाओं में रक्तदान की प्रेरणा और जैनेंद्र ज्योति का योगदान’ विषय पर संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने मां ब्लड सेंटर से अपील करते हुए कहा कि हर साल कि पटना विश्वविद्यालय के कॉलेजों में भी ऐसे जरूर कैंप लगवाएं।

विज्ञापन


युवाओं को रक्तवीर जैनेंद्र ज्योति से प्रेरणा लेनी चाहिए
वहीं पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व मेडिसीन विभागाध्यक्ष पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद ने कहा कि जैनेंद्र ज्योति ने 29 साल की उम्र में 49 बार रक्तदान किया, जो औसत और नियम से अधिक है। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इतनी क्रम उम्र में 49 बार रक्तदान कर उन्होंने मिसाल कायम की। जरूरत के मद्देनजर कभी-कभी लोग करते हैं। लेकिन, इसके लिए जज्बे और समर्पण की जरूरत होती है।

विज्ञापन

Jainendra Jyoti became an example by donating blood 49 times at the age of 29, camp will be organized in Patna
केबीसी के पैनल एक्सपर्ट शरद विवेक सागर। - फोटो : अमर उजाला
केबीसी के पैनल एक्सपर्ट शरद विवेक सागर बोले- जेहन में जिंदा रहेंगे जैनेंद्र
फोर्ब्स 30 अंडर 30 में शामिल और केबीसी के पैनल एक्सपर्ट शरद विवेक सागर ने कहा कि आज इस शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया और तीन साल में यह आंकड़ा हर बार 50 से पार ही रहा है। यह दिखाता है कि जैनेंद्र ज्योति लोगों की जेहन में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार से इस आयोजन में डेक्सटेरिटी ग्लोबल की ओर से जैनेंद्रजी के नाम पर रक्तदाताओं को पोट्रेट दिया जाएगा। समाजसेवी-शिक्षाविद् सूरज सिन्हा ने रक्तदान अभियान और मां ब्लड सेंटर के निर्माण में जैनेंद्र ज्योति की भूमिका पर विस्तार से बात की। 

Jainendra Jyoti became an example by donating blood 49 times at the age of 29, camp will be organized in Patna
डीजी विकास वैभव। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष बोले- सामाजिक प्रेरणास्रोत थे जैनेंद्र ज्योति
वहीं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विस में विपक्ष के मौजूदा नेता विजय कुमार सिन्हा ने रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जैनेंद्र ज्योति जैसे लोगों को पत्रकार या सामाजिक कार्यकर्ता भर नहीं कहा जा सकता, वह सामाजिक प्रेरणास्रोत थे। आईजी विकास वैभव ने रक्तदान कर रहे युवाओं को प्रमाणपत्र दिया। इससे पहले, सुबह प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमित बंका ने खुद रक्तदान कर इस शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लड मैन के नाम से मशहूर मुकेश हिसारिया ने किया। आयोजन में मां वैष्णो देवी सेवा समिति के सरदार जगजीवन सिंह, राजेश बजाज, मनीष, नरेश, सतीश, सज्जन आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed