IT Raid : बिहार सरकार को मैन पावर देने वाली कंपनी पर आयकर का धावा, राजनेता से प्रशासनिक अफसर तक का नाम जुड़ा
कंपनी के आवास समेत 10 ठिकानों पर इनकम टैक्स (आयकर विभाग) की छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है। इस कंपनी से बिहार के कई प्रशासनिक अफसर और राजनेता भी जुड़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षाकर्मियों ने दो ठिकानों की घेराबंदी की
बताया जा रहा है कि उर्मिला इंफोटेक नामक यह कंपनी अविनाश कुमार सिंह की है। और, इनके पटना के खाजपुरा स्थित आवास और पाटलिपुत्र कॉलोनी में टेक्नोलॉजी पार्क कार्यालय में आयकर विभाग ने की एक साथ छपेमारी की है। सुरक्षाकर्मियों ने दो ठिकानों की घेराबंदी की। अविनाश कुमार सिंह के खाजपुरा स्थित आवास में एक टीम पहुंची। जबकि दूसरी टीम पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित टेक्नोलॉजी पार्क में उनके कार्यालय पहुंच गयी। फिर एकसाथ दोनों जगह छापेमारी शुरू कर दी गई।
टैक्स को चोरी कर ब्लैक मनी में लगाया जाता है
बताया जा रहा है कि वही दिल्ली में भी इनके दो ठिकाने बताये जा रहे हैं। जांच में यह भी पता चला है कि इस कंपनी के दिल्ली में भी दो ठिकाने हैं। इस छापेमारी के पीछे की असली वजह कालेधन को खपाने का खेल बताया जा रहा है। आरोप यह है कि इस कंपनी की ओर से करोड़ों रुपए के टैक्स को चोरी कर ब्लैक मनी में लगाया जाता है। इतना ही नहीं ब्लैक मनी लगाने वालों में कई बड़े राजनेता से संपर्क और एक पूर्व IAS अधिकारी के बेटे भी इस कंपनी से जुड़े कुछ लोग में शामिल हैं।