फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IPS officer job posting dsp transfer and posting ips transfer and posting bihar news bihar police

Bihar : आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिए आदित्य कुमार के साथ और कौन हैं सूची में शामिल?

Wed, 20 May 2026 06:15 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 20 May 2026 06:15 PM IST
सार

Bihar : बिहार में आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।   

विज्ञापन
IPS officer job posting dsp transfer and posting ips transfer and posting bihar news bihar police
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। बिहार सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वह इसके अतिरिक्त अपराध अनुसंधान विभाग के अधीक्षक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त वह बजट, अपील एवं कल्याण विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: बिहार में अब IG का नया पद, सीमा का जिम्मा; सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 13 बड़े फैसलों पर लगाई मुहर
विज्ञापन


2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है।  इसके साथ वह विधि व्यवस्था के पुलिस उप-महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।  वह अभी विधि व्यवस्था के पुलिस उप-महानिरीक्षक की ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार अब साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक वह नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभल रहे थे।  2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार के कई जिलों में दवा दुकानें बंद, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल से मरीज परेशान

बदले गए आठ डीएसपी
वैशाली निवासी डॉ गौरव कुमार को पूर्णिया सदर में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह पटना सिटी में पदस्थापित थे। पटना निवासी अनूपेश नारायण को सुपौल, निर्मली की जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में वह बांका जिले में साइबर क्राइम के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पटना निवासी विकास कुमार को पटना के विशेष कार्य बल में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में वह अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पश्चिमी चंपारण निवासी गोपाल कृष्ण जो वर्तमान में जहानाबाद के पुलिस उपाधीक्षक थे, अब वह कैमूर जिला के मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नवादा निवासी कौशल किशोर कमल जो वर्तमान में पूर्णिया जिले के पुलिस यातायात पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब वह पटना में अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। अररिया जिले के रंजन कुमार सिंह जो वर्तमान में पटना में अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब वह पूर्णिया जिले में यातायात के पुलिस उपाधीक्षक होंगे। बक्सर जिला के रहने वाले सुरेश प्रसाद राम जो वर्तमान में आर्थिक अपराधिकारी में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब वह पटना जिले में विशेष निगरानी इकाई में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। अररिया जिले के कृष्ण कुमार गुप्ता जो वर्तमान में अपराध अनुसंधान विभाग पटना में पुलिस विभाग अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे अब वह पटना में विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed