{"_id":"64887ed50799e881b60cd199","slug":"inspector-picked-up-call-on-mobile-of-liquor-mafia-in-muzaffarpur-caller-says-send-four-boxes-of-black-dog-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराब माफिया का मोबाइल बजा, दरोगा ने कॉल उठाया; कॉलर बोला- चार पेटी ब्लैक डॉग भेजिए पार्टी में देनी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराब माफिया का मोबाइल बजा, दरोगा ने कॉल उठाया; कॉलर बोला- चार पेटी ब्लैक डॉग भेजिए पार्टी में देनी है
Tue, 13 Jun 2023 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:06 PM IST
सार
थानेदार ने बताया कि जब्त कार से लगभग 26 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है जो विभिन्न ब्रांडों की है। उन्होंने बताया कि दरोगा ललन कुमार ने भेल कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान एक महंगी कार भेल कॉलोनी के अंदर जंगलनुमा मैदान में दिखी। वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक तेजी से कार से निकला और भागने लगा। लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
सदर थाना, मुजफ्फरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भेल कॉलोनी से शराब माफिया रोशन कुमार को 26 कार्टून शराब और कार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान रोशन कुमार के मोबाइल पर एक कॉल आई। थाने में मौजूद दरोगा ने कॉल उठाया। कॉल करने वाले ने कहा कि टंटू भाई चार कार्टून ब्लैक डॉग भिजवाएं। पार्टी में सप्लाई देनी है। इसके बाद पुलिस ने कॉलर और मोबाइल धारक की छानबीन शुरू कर दी। वहीं, रोशन को सदर पुलिस कोर्ट में पेश कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सदर थाना पुलिस ने शराब माफिया रोशन कुमार को 26 कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार किया था। वह खबरा का रहने वाला है। सदर थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भेल कॉलोनी स्थित शराब माफिया टंटू शराब की खेप को खपाने की तैयारी में लगा हुआ है। उसके आधार पर दरोगा ललन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम को आता देख शराब माफिया भागने लगा। हालांकि उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान रोशन कुमार उर्फ टंटू के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस शराब से लोड कार को जब्त कर थाने ले गई।
विज्ञापन
थानेदार ने बताया कि जब्त कार से लगभग 26 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है जो विभिन्न ब्रांडों की है। उन्होंने बताया कि दरोगा ललन कुमार ने भेल कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान एक महंगी कार भेल कॉलोनी के अंदर जंगलनुमा मैदान में दिखी। वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक तेजी से कार से निकला और भागने लगा। लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पहले तो उसने पुलिस को अपना नाम भी गलत बताया। फिर पुलिस की ओर से कार की तलाशी ली गई। पूरी कार शराब से भरी हुई थी। ड्राइवर सीट छोड़कर सभी जगह शराब के कार्टून रखे हुए थे।
विज्ञापन