फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Innocent missing from Kaimur for 25 days parents plead for help

Bihar News: कैमूर में 25 दिन से लापता मासूम; अब तक नहीं मिला सुराग, मां-बाप ने मदद की लगाई गुहार

Tue, 06 May 2025 03:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 06 May 2025 03:14 PM IST
सार

Bihar News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा पंचायत के सरैया गांव से एक मासूम बच्चा करीब एक महीने पहले चोरी हो गया था, लेकिन अब तक पुलिस को उसका कोई पता नहीं चला है। बच्चे की मां और पिता बहुत परेशान हैं और लगातार रो रहे हैं।

विज्ञापन
Innocent missing from Kaimur for 25 days parents plead for help
मां-बाप ने मदद की लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा पंचायत के सरैया गांव से एक मासूम बच्चा एक महीने पहले चोरी हो गया था, लेकिन अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बच्चे के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मां अपने बेटे को पाने के लिए बहुत परेशान है और बार-बार बेहोश हो जा रही है। बताया गया है कि 13 अप्रैल को सरैया गांव के विक्की यादव का 18 महीने का बेटा आर्यन यादव कर्मनाशा बाजार से अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। तब से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


मदद की लगाई गुहार

मासूम बच्चे की मां ने दुर्गावती थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मां का कहना है कि उसका बच्चा लगभग एक महीने पहले चोरी हुआ, लेकिन अब तक पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई है। वह डर और ग़म में इधर-उधर भटक रही है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। मां ने रोते हुए कहा, "अगर मुझे कुछ हो गया तो इसकी ज़िम्मेदार पुलिस होगी।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही', पूर्व मंत्री जितेंद्र राय बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में खजुरा पंचायत के मुखिया संजय मल्होत्रा भी नाराज दिखे। उन्होंने बताया कि बच्चे की मां उनसे मदद मांगने आई थी। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि एक महीने हो गया, लेकिन मासूम चिराग (आर्यन यादव) का अब तक कोई सुराग नहीं है। पुलिस इस मामले में लापरवाह दिख रही है। अगर जल्द ही बच्चे को बरामद नहीं किया गया, तो मैं थाने का घेराव करूंगा और जबरदस्त आंदोलन करूंगा।”

यह भी पढ़ें: BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास का कर रहे थे घेराव

इस मामले में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी दी कि पीड़ित महिला का आवेदन मिला है और जल्द ही बच्चे को खोजने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed