फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Info for WBJEE Candidates : Special train 03252 03251 will run between patna to howrah for engineering exam

Rail Yatri ध्यान दें : WBJEE अभ्यर्थी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना से हावड़ा के बीच दो दिन चलेगी गाड़ी

Wed, 26 Apr 2023 05:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Apr 2023 05:44 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में होने वाले ‘‘पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा ‘‘(West Bengal Joint Entrance Examination) WBJEE” परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने पटना और हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर रही है।

विज्ञापन
Info for WBJEE Candidates : Special train 03252 03251 will run between patna to howrah for engineering exam
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में होने वाले ‘‘पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा ‘‘(West Bengal Joint Entrance Examination) WBJEE” परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल ने WBJEE की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पटना से हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


दो दिन चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर स्पेशल ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई है। पटना और हावड़ा के बीच गाड़ी संख्या 03252/03251 पटना-हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल नाम से चलेगी। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना से हावड़ा के लिए 29 अप्रैल (शनिवार) को तथा हावड़ा से पटना के लिए 30 अप्रैल (रविवार) को चलेगी।
विज्ञापन


कहां से कब खुलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
इन स्पेशल ट्रेन के लिए समय सारणी जारी किए गए हैं। गाड़ी संख्या 03252 पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन 29.04.2023 (शनिवार) को पटना से 14.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। और वापसी में गाड़ी संख्या 03251 हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 30.04.2023 (रविवार) को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर तथा अगले दिन सोमवार को 10.00 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन किन स्टेशनों पर रुकेगी
पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में बख्तियारपुर, मोकामा, लक्खीसराय, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बंडेल स्टेशनों पर रूकेगी।


जानिए किस किस श्रेणी की है सुविधा
पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, स्लीपर क्लास के 14, साधारण श्रेणी के 02 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे। उक्त बात की जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।                                                   
 
 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed