{"_id":"633718d6e7df703ed60f6f24","slug":"indian-sanitary-pad-manufacturer-to-provide-year-long-supply-to-bihars-riya-kumari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanitary Pad: बिहार की रिया को सालभर सैनिटरी पैड मुहैया कराएगी ये कंपनी, पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanitary Pad: बिहार की रिया को सालभर सैनिटरी पैड मुहैया कराएगी ये कंपनी, पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी
Fri, 30 Sep 2022 11:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:22 PM IST
सार
आईएएस अधिकारी हरजोत तौर ने बीस वर्षीय स्कूली छात्रा रिया कुमारी का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाया था। छात्रा ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली गरीब लड़कियों और महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता के तरीकों तक आसान पहुंच का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
Riya Kumari
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की एक सैनिटरी पैड निर्माता कंपनी ने पटना में हुई उस घटना का संज्ञान लिया है जहां एक आईएएस अधिकारी ने वर्कशॉप में सस्ती सैनिटरी नैपकीन मांगने पर एक स्कूली छात्रा का सार्वजनिक तौर पर मजाक उड़ाया था। कंपनी ने छात्रा को सालभर सैननिटरी पैड की आपूर्ति करने की बात कही है। इसके अलावा उसके ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च वहन करने की बात कही है।
विज्ञापन
पैन हेल्थकेयर के सीईओ चिराग पैन ने कहा, मासिक धर्म पीढ़ियों से शांत स्वर में चर्चा का विषय रहा है। इसे बदलना होगा। इसी तरह आगे आने के लिए हमें कई और लड़कियों की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा पीरियड ब्लीडिंग के बारे में खुली चर्चा की मांग करें। एक सार्वजनिक मंच पर इस विषय पर साहस के साथ बोलने के लिए हम रिया को सलाम करते हैं।
विज्ञापन
चिराग ने कहा रिया के दृढ़ विश्वास की सराहना के लिए सैनिटरी पैड की एक साल तक आपूर्ति की जाएगी। हम उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे।
वेट एंड ड्राई पर्सनल केअर के सीईओ हरिओम त्यागी ने कहा, हमारे 2022 एवरटीन मासिक धर्म स्वच्छता सर्वेक्षण से पता चलता है कि 23.5 प्रतिशत महिलाएं अभी भी अनियमित पीरियड्स के मामले में डॉक्टर या दोस्तों या परिवार से परामर्श नहीं लेती हैं।
विज्ञापन
यह घटना गुरुवार को पटना में तब हुई जब एक आईएएस अधिकारी हरजोत तौर ने बीस वर्षीय स्कूली छात्रा रिया कुमारी का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाया था। छात्रा ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली गरीब लड़कियों और महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता के तरीकों तक आसान पहुंच का मुद्दा उठाया था। छात्रा ने सस्ती सैनिटरी नैपकिन की मांग की थी।
बाद में इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने घटना का संज्ञान लिया और स्पष्टीकरण मांगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा, सात दिनों के भीतर जवाब दिया जाए।
एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर एक व्यक्ति का ऐसा असंवेदनशील रवैया निंदनीय और बेहद शर्मनाक है। आयोग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आईएएस हरजोत कौर भामरा को पत्र लिखकर अनुचित और आपत्तिजनक टिप्पणी पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। महिला अधिकारी ने घटना के लिए माफी मांगी है।