फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian couple going to enjoy honeymoon in darjeeling escaped from train recovered from delhi ncr, bihar news

Bihar News : हनीमून मनाने दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से गायब हुई तो मिली 1000 किमी दूर, बता रही यह बात

Thu, 03 Aug 2023 06:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Aug 2023 06:05 AM IST
सार

Husband Wife : पति के साथ राजी-खुशी हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रही दुल्हन गायब हो गई तो जितने मुंह, उतनी कहानियां! लेकिन, अब दूल्हे को दुल्हन के बरामद होने की जानकारी मिली है। क्या और कैसे हुआ, इसपर कई तरह की बातें सामने आ रही।

विज्ञापन
Indian couple going to enjoy honeymoon in darjeeling escaped from train recovered from delhi ncr, bihar news
फरवरी महीने में हुई थी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनीमून के लिए निकली दुल्हन का ट्रेन की एसी बोगी से गायब होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। रविवार 30 जुलाई को 'अमर उजाला' ने यह खबर सामने लायी थी। दुल्हन के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi NCR) के गुरुग्राम से बरामद होने की खबर दूल्हे तक पहुंची है। दुल्हन के गायब होने पर कई तरह की कहानियां बन रही थीं। बिजली कंपनी में कार्यरत पति प्रिंस कुमार के अनुसार वह अपनी पत्नी काजल कुमारी के साथ नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 12524 ट्रेन से निकले थे। मुजफ्फरपुर से भी सबकुछ ठीक था। किशनगंज में वह वाशरूम गईं तो नहीं लौटीं। अब पति को किशनगंज से ही पुलिस ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी गुरुग्राम में बरामद कर ली गई हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से आकर मिलें।
विज्ञापन


किशनगंज से गुरुग्राम निकली रेल पुलिस

राजकीय रेल पुलिस (GRP) की एक टीम बुधवार शाम 7 बजे दिल्ली रवाना हुई है। वहां से पुलिस टीम गुरुग्राम जाएगी और काजल कुमारी को लेकर शनिवार को किशनगंज पहुंचेगी। काजल किशनगंज से ही गायब हुई थी और यहीं राजकीय रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, इसलिए इसी थाने से परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस औपचारिक तौर पर यह भी नहीं बता रही कि कागज को किस हालत में कहां से बरामद किया गया। किशनगंज जीआरपी को प्राथमिक जानकारी यह मिली है कि काजल ने अपने साथ दूसरी लड़कियों के भी होने की जानकारी दी है। वह बार-बार बयान बदल रही है, जिसके कारण किशनगंज जीआरपी का कहना है कि उसके आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन


आप सो जाइए...जब आंखें खुली तो दिमाग चकराया
काजल के पति की ओर से दी गई जानकारी पर 01 अगस्त को किशनगंज जीआरपी में केस दर्ज हुआ। इसमें बताया गया था कि शादी के पांच महीने बाद पति-पत्नी 27 जुलाई को दार्जिलिंग घूमने के लिए ट्रेन नंबर 12524 से निकले थे। ट्रेन मुजफ्फरपुर से साढ़े छह बजे खुली। एक अपर बर्थ था, जबकि दूसरा सामने मिड्ल। रोसड़ा के आसपास पत्नी ने कहा कि आप सो जाइए, मैं भी सोने जा रही हूं। इसके बाद कब आंख लगी, पता नहीं। किशनगंज और जलपाईगुड़ी के बीच आंख खुली तो काजल अपने बर्थ पर नहीं थी। बगल की बर्थ पर सोयी महिला ने बताया कि काजल मोबाइल लाइट जलाकर वाशरूम की ओर गई थी। उसके बाद से वह लापता है। उसके पास सिर्फ वही मोबाइल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed