फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India PM Narendra Modi message to the world after pahalgam attack terrorist will be punished by india bihar

Pahalgam Attack : पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, अंग्रेजी में बोले- आतंकियों को धरती की छोर तक नहीं छोड़ेंगे

Thu, 24 Apr 2025 02:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मधुबनी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Apr 2025 02:17 PM IST
सार

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार किसी सभा में थे। शुरुआत पहलगाम हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि से की। फिर, बिहार में उन्होंने कुछ लाइनें अंग्रेजी में कही, ताकि दुनिया के कोने-कोने तक उनका संदेश साफ-साफ जाए।

विज्ञापन
India PM Narendra Modi message to the world after pahalgam attack terrorist will be punished by india bihar
बिहार से पूरी दुनिया के आतंकियों को कड़ा संदेश दिया पीएम मोदी ने। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से विश्व के नाम संदेश दिया। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद वह पहली बार किसी जनसभा में थे। जनसभा के दौरान विकास की बातें हुईं, लेकिन इसकी शुरुआत पहलगाम हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने से हुई और अंत आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकतवर घोषणा के साथ। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले हिंदी में आतंकवाद के खिलाफ अपनी योजना बताई और फिर दुनिया को संदेश देने के लिए अंग्रेजी में भी बोले।

विज्ञापन


पहले हिंदी में आतंकवादियों और उनके समर्थकों को चेतावनी
पंचायती राज दिवस पर बिहार के मधुबनी में विकास की बात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सूखते गले तो तर करते हुए पानी पीया और फिर बोले- "साथियो, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है। कोटि-कोटि देशवासी दुखी हैं। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वह जल्द स्वस्थ हों- इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है। साथियो, इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया। किसी ने अपना भाई खोया। किसी ने अपना जीवनसाथी खोया। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था और कोई यहां बिहार का लाल था। आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है। हमारा आक्रोश एक जैसा है। यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। सजा मिलाकर रहेगी। अब आतंकियों की बचीखुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंकवाद का कमर तोड़ कर रहेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को बताने के लिए अंग्रेजी क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की इस सभा का उपयोग पूरी दुनिया को संदेश देने के लिए भी किया। उन्होंने अंग्रेजी में भी आतंकियों को चेतावनी दी- "Today from the soil of Bihar, I say to the whole world that India will identify, track and punish every terrorist and their backers. We will persue to the end of the earth. India spirit will never be broken by terrorism. Terrorism will not go unpunished. Every effort will be made to ensure that justice is done. The entire nation is firm. Everyone who believe in the humanity is with us. I thank the people of various country and their leaders, who stood with us at this time." इसका हिंदी अर्थ यह है- "आज बिहार की धरती से, मैं पूरे विश्व से कहता हूं कि भारत हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाकर उन्हें दंडित करेगा। हम धरती के अंत तक उनका पीछा करेंगे। आतंकवाद से भारत की हिम्मत नहीं टूटने वाली है। आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा कि न्याय हो। पूरा राष्ट्र दृढ़ है। हर वह व्यक्ति जो मानवता में विश्वास रखता है, हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूँ, जो इस समय हमारे साथ खड़े रहे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed