फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India nepal border eight drone seized by ssb three arrested

सनसनी: बिहार-नेपाल सीमा पर कार में मिले चीन निर्मित आठ ड्रोन, तीन गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Tue, 29 Jun 2021 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 03:04 PM IST
सार

भारत-नेपाल सीमा पर आठ ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है। बिहार के पूर्वी चंपारण में चेकिंग के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक कार से बड़ी मात्रा में ड्रोन और कैमरे जब्त किए हैं।

विज्ञापन
India nepal border eight drone seized by ssb three arrested
ड्रोन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जम्मू के एयरपोर्ट परिसर में ड्रोन से आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। ऐसे में देश के सीमावर्ती इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार (28 जून) शाम बिहार-नेपाल सीमा पर एक कार में आठ ड्रोन मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सशस्त्र सीमा बल ने एक कार से आठ ड्रोन, कैमरे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी विक्की कुमार, राहुल कुमार और पूर्वी चंपारण के कृष्णनंदन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कार से जब्त हुए आठ ड्रोन
जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सोमवार शाम पूर्वी चंपारण जिले में नेपाल सीमा पर एक कार से चीन निर्मित आठ ड्रोन और आठ कैमरे जब्त किए। एसएसबी के जवानों ने कुंडावा चैनपुर थाना पुलिस को तीनों युवकों को सौंप दिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि ड्रोन का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था। वैसे इन दिनों शादियों और वीडियो शूट में ड्रोन का इस्तेमाल बड़ी तेजी से किया हो रहा है। 
विज्ञापन


ड्रोन से जम्मू एयरफोर्स बेस पर हमला
बीते हफ्ते शनिवार की देर रात जम्मू एयरफोर्स बेस पर हमला किया गया। इस हमले में ड्रोन की मदद ली गई है। उसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं हैं। एयरफोर्स बेस पर हमले की जांच एनआई कर रही है। जम्मू के कई इलाकों में संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। यहां पर पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्रोन देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed