फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India Election : Is Lok Sabha 2024 preparation started by Election commission, bihar news in hindi

Bihar News : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वज्र गृह पहुंचे पटना डीएम, देखा EVM वेयरहाउस

Sat, 05 Aug 2023 12:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Aug 2023 12:07 PM IST
सार

Bihar Info : 2024 का लोकसभा चुनाव जल्द होने की संभावना सीएम नीतीश कुमार कई बार जता चुके हैं। इसके अलावा वह यह भी चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव भी साथ हो जाए। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पटना डीएम EVM वेयरहाउस पहुंचे तो चर्चा गरम हो गई।

विज्ञापन
India Election : Is Lok Sabha 2024 preparation started by Election commission, bihar news in hindi
वज्रगृह का निरीक्षण करते पटना एयरपोर्ट के डीएम चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 का लोकसभा चुनाव जल्द होने की संभावना सीएम नीतीश कुमार कई बार जता चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पटना डीएम EVM वेयरहाउस पहुंचे तो चर्चा गरम हो गई। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को फुलवारीशरीफ प्रखंड परिसर अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह एक नियमित निरीक्षण था।  डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने वेयरहाउस में संधारित ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ थी। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन


मानकों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, ईवीएम का उपयोग
पटना जिला प्रशासन के अनुसार, वेयर हाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद द्वारा नवनिर्मित M3 ईवीएम एवं वीवीपैट संधारित है। इसका प्रयोग लोकसभा आम चुनाव, 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुसार किया जाना है। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना एवं अन्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed