फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Independence Day: Baba Garibnath was decorated with tricolor, Har Har Mahadev, Bharat Mata; Muzaffarpur News

Independence Day: तिरंगे से हुआ बाबा गरीबनाथ का श्रृंगार, हर हर महादेव के साथ भारत माता के जयकारे लगा रहे भक्त

Thu, 15 Aug 2024 08:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Aug 2024 08:00 AM IST
सार

Bihar News: 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मुजफ्फरपुपर समेत पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। देश भक्तों ने बाबा गरीबनाथ धाम को भी तिरंगामय कर दिया। पूरे बाबा गरीब नाथ मंदिर को तिरंगा से सजाया गया है।

विज्ञापन
Independence Day: Baba Garibnath was decorated with tricolor, Har Har Mahadev, Bharat Mata; Muzaffarpur News
बाबा गरीबनाथ की आरती करते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार की बाबा नगरी गरीब नाथ धाम तिरंगा से सराबोर हो गया। भक्तों ने तिरंगे से बाबा का श्रृंगार किया। अनोखी छठा बिखेर रहे बाबा गरीब नाथ धाम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पग-पग पर लगाया गए तिरंगे ने बाबा की नगरी का दृश्य मनोरम बना दिया। मंदिर प्रशासन के इस अनोखे प्रयास की खूब सराहना हो रही है। बाबा के गर्भ गृह में लगाए गए कई तिरंगे झंडे देख भक्त भाव विभोर हो गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

Independence Day: Baba Garibnath was decorated with tricolor, Har Har Mahadev, Bharat Mata; Muzaffarpur News
बाबा गरीबनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
गर्भ गृह में तिरंगे झंडे की तरह से अनोखी सजावट
78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मुजफ्फरपुपर समेत पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। देश भक्तों ने बाबा गरीबनाथ धाम को भी तिरंगामय कर दिया। पूरे बाबा गरीब नाथ मंदिर को तिरंगा झंडे से सजाया गया है।इस दौरान में बाबा के गर्भ गृह में तिरंगे झंडे की तरह से अनोखी सजावट की गई है। हरा, सफेद और केसरिया रंग का उपयोग कर अनोखे डिजाइन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Independence Day: Baba Garibnath was decorated with tricolor, Har Har Mahadev, Bharat Mata; Muzaffarpur News
तिरंगे से हुआ बाबा गरीबनाथ का श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला

हर समस्या का मिल कर समाधान कर सके
बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर के महंत और पुजारी पं. अभिषेक पाठक ने बताया कि देश अपनी स्वाधीनता का 78वां वर्षगांठ मनाए जाने के लिए पूरा तैयार है। ऐसे में उत्तर बिहार की बाबा नगरी बाबा गरीबनाथ धाम कैसे अछूता रहे। इसलिए बाबा गरीब नाथ मंदिर को और गर्भ गृह को एक विशेष रूप में तिरंगे से सजावट की गई है। जिसका मकसद है देश और भक्तों में राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रभाव हो। लोग एक दूसरे से प्रेम और स्नेह रखे। ताकि विपरीत कोई भी परिस्थितियों में देश एक रहे और हर समस्या का मिल कर समाधान कर सके। मंदिर और कोई भी धार्मिक स्थल का एक मात्र मकसद देश में आपसी प्रेम सद्भाव बना रहे के मकसद बने रखने में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed