IT Raid : महाराष्ट्र, बंगाल, असम समेत बिहार के दो शहरों में आयकर का धावा; इस व्यवसायी घराने को किया टारगेट
दरभंगा में सोमवार सुबह ही आयकर की टीम दोनार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अशोक कैटल फीड्स एंड दिव्य दृष्टि पोल्ट्री फॉर्म में पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, पुणे, गुवाहाटी और कोलकाता समेत कई जगह आयकर विभाग की अलग-अलग टीम रेड कर रही है। दरभंगा में सोमवार सुबह ही आयकर की टीम दोनार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अशोक कैटल फीड्स एंड दिव्य दृष्टि पोल्ट्री फॉर्म में पहुंच गई। अलग-अलग टीम शहर के जाने-माने व्यवसायी घराने के अशोक मंसारिया व आनंद मंसारिया और राजकुमार मंसारिया के फैक्ट्री सहित आवास पर छापेमारी कर रही है। टीम इनके लेन-देन के दस्तावेज, व्यवसाय का पूरा ब्यौरा समेत कई प्रमुख चीजों को खंगाल रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शहर के व्यवसायी अलर्ट मोड में हैं। इसके अलावा समस्तीपुर में भी व्यवसायी के घर पर रेड चल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना से आई आयकर विभाग की टीम ने अहले सुबह से ही फैक्ट्री में छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि ये फैक्ट्री कैटल फीड, पोल्ट्री फार्म और फ्लोर मिल्स तीनो भाइयों का है। इनके दरभंगा सहित समस्तीपुर, पुणे ,गुवाहाटी और कोलकाता की कम्पनियों में भी छापेमारी चल रही है। बता दें कि अशोक मंसारिया ,आनंद मंसारिया ,राज कुमार मंसारिया, आटा मिल, पोल्ट्री व्यवसाय समूह, पशु आहार के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय से जुड़े हैं। इनका दरभंगा के इंडस्ट्रियल एरिया में अशोका कैटल एंड पोल्ट्री फीड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है।
खबर अपडेट हो रही है...