{"_id":"61cb5cbef2f19a422f4a1e6e","slug":"in-view-omicron-variant-of-covid-19-bihar-govt-orders-to-close-all-parks-including-jaivik-udyaan-from-dec-31-to-jan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा: बिहार सरकार ने चिड़ियाघर समेत राज्य के सभी पार्क 31 दिसंबर से दो जनवरी तक बंद करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खतरा: बिहार सरकार ने चिड़ियाघर समेत राज्य के सभी पार्क 31 दिसंबर से दो जनवरी तक बंद करने का दिया आदेश
Wed, 29 Dec 2021 12:23 AM IST
ओम. प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:23 AM IST
सार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य मे जैविक उद्यान समेत सभी पार्कों को 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : twitter.com/NitishKumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने एहितयात के तौर पर संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) समेत सभी पार्कों को 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने यह निर्णय नए साल पर एकत्रित होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया।
विज्ञापन
गृह विभाग की तरफ से जारी की गई सूचना
गृह विभाग की तरफ से जारी सूचना में कहा गया राज्य में कोरोना महामारी के संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित में रखने के लिए आपदा प्रबंधन समूह द्वारा लिए गए निर्णय के तहत कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के प्रसार और नया साल 2022 की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए जैविक उद्दयान समेत राज्य में सभी पार्कों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बिहार में कोविड के मामले
वैसे पूरे देश में ओमिक्रॉन के 653 मामले हैं। वहीं, बिहार में ओमिक्रॉन का अभी एक भी मामला नहीं पाया गया है। लेकिन राज्य सरकार ने पहली सावधानी बरतना शुरू कर दी। वहीं, अगर कोविड-19 मामलों को देखा जाए तो 28 दिसंबर तक राज्य में 100 से ज्यादा नए पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 726481 हो गई है। वहीं, अब तक बिहार में 12095 लोग इस वैश्विक महामारी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन