फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In the second phase of Bihar elections, the number of millionaires and illiterates is more

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 495 करोड़पति उम्मीदवार, 5 अंगूठा छाप

Sun, 01 Nov 2020 05:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Nov 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
In the second phase of Bihar elections, the number of millionaires and illiterates is more
Bihar Election - फोटो : अमर उजाला

इस चुनाव में दागियों और बागियों की भरमार तो है ही, करोड़पतियों, अंगूठा छाप और पढ़े-लिखे उम्मीदवारों की भी कमी नहीं है। 3 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में 602 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनकी शिक्षा पांचवी से बारहवीं के बीच है। पांच तो पूरी तरह से अंगूठा छाप भी है। 720 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में अपनी योग्यता स्नातक या उससे ऊपर बताई है। 13 लोगों ने खुद को डिप्लोमाधारी बताया है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा करोड़पति राजद के
चुनाव में बड़ी संख्या में करोड़पति उम्मीदवार भी हैं। अकेले दूसरे चरण के चुनाव में 495 करोड़पति उम्मीदवार हैं। इनकी औसत संपत्ति 1 करोड़ 72 लाख रुपये की है। दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण में कुल 1463 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


मतलब 34 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार इस चरण में मैदान में हैं। कांग्रेस के 24 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सवा करोड़ से ऊपर की है। जदयू के 43 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4 करोड़ 95 लाख की है। राजद के 56 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4 करोड़ 82 लाख की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा के 52 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3 करोड़ 86 लाख की है। भाजपा के 46 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3 करोड़ 44 लाख की है। करोड़पति टॉप थ्री उम्मीदवारों में कांग्रेस के 2 और राजद का एक प्रत्याशी शामिल है।

कांग्रेस के संजीव सिंह के पास 56 करोड़ की संपत्ति
वैशाली के कांग्रेस उम्मीदवार संजीव सिंह के पास तो 56 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर हाजीपुर से राजद उम्मीदवार देव कुमार चौरसिया हैं। इनकी कुल संपत्ति 49 करोड़ 32 लाख 90 हजार 471 रुपयों की है।


बड़े कर्जदारों की भी कमी नहीं
पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया से भाजपा उम्मीदवार उमाकांत सिंह पर 8 करोड़ 95 लाख 78 हजार रुपये का कर्ज है। इसी तरह बेलसंड से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश बैठा सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। उनके पास ना तो जमीन है, ना ही अपना घर और ना ही बैंक खाते में एक रुपया। सुरेश बैठा शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed