फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Bihar, 5-year-old child rescues a bootlegger smuggler from the police… this is official report

बिहार सरकार न किसी को फंसाती है, न बचाती है: यहां तो 5 साल का बच्चा भी पुलिस को पीट शराबतस्कर छुड़ा ले जाता है

Sat, 14 Jan 2023 12:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Jan 2023 12:23 PM IST
सार

बिहार सरकार का बहुत जबरदस्त जुमला है...हम न किसी को फंसाते हैं और न किसी को बचाते हैं। इस हिसाब से यह रिपोर्ट भी सही है कि पांच साल का एक बच्चा पुलिस को पीटकर, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर शराब तस्कर को छुड़ा ले जाता है।

विज्ञापन
In Bihar, 5-year-old child rescues a bootlegger smuggler from the police… this is official report
बिहार सरकार न किसी को फंसाती है, न बचाती है: यहां तो 5 साल का बच्चा भी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार का बहुत जबरदस्त जुमला है...हम न किसी को फंसाते हैं और न किसी को बचाते हैं। इस हिसाब से यह रिपोर्ट भी सही है कि पांच साल का एक बच्चा पुलिस को पीटकर, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर शराब तस्कर को छुड़ा ले जाता है। जमुई में उत्पाद विभाग की प्राथमिकी के अनुसार, 9 जनवरी 2023 को लछुआड़ की घटना में लगभग दर्जन भर लोग शामिल थे। हम उसमें से उस बच्चे का चेहरा तो नहीं दिखा सकते और न नाम लिख सकते, लेकिन उसके बाकी शरीर की तस्वीर जरूर सामने ला रहे हैं ताकि आप भी समझ सकें कि इस आपराधिक कृत्य में उत्पाद विभाग के अनुसार इस छोटे बच्चे ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। मामला लछुआड़ थाना का है। घटना 8 जनवरी के देर रात की है जब उत्पाद विभाग लछुआड़ मिडिल स्कूल के पास सुधीर चौधरी, जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं, उनके घर पर छापेमारी करने गई। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि इनके घर पर शराब बनाने और बेचने का का काम किया जाता है। छापेमारी के दौरान कुछ बरामद तो नही हुआ लेकिन पुलिस ने शराब तस्कर का आरोप लगाकर उनके भाई गिरधारी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने जब इस बात का विरोध किया तब मजबूरन पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा। लेकिन जब अवर निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी वापस थाना लौट कर आए तो थाना में सुधीर चौधरी के 5 वर्षीय नाबालिक पुत्र को नामजद करते हुए कांड संख्या 04/23 के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

 
प्राथमिकी से नाबालिग का नाम हटाने की हो रही है मांग
उत्पाद पुलिस ने दर्ज किए गये एफआईआर में यह लिखा कि ...कुमार ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें पुलिस के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं इस हमले में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। अब इस मामले को लेकर क्षेत्र में उत्पाद विभाग के इस करतूत की काफी आलोचनाएं हो रही है। स्थानीय लोग उत्पाद विभाग के द्वारा दर्ज किए गए प्राथमिकी से नाबालिग का नाम जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed