फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Bettiah, a young man killed his son, then committed suicide; Dispute with wife, divorce, domestic violence

Bihar : पत्नी को बेटे का लाइव मर्डर दिखा सुसाइड किया; दौड़ती पहुंची ससुराल... एक जिद में लुटी दुनिया

Thu, 26 Oct 2023 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

पति-पत्नी के बीच विवाद में उसकी पत्नी करीब डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही है। विवाद को लेकर दोनो के बीच तलाक देने का बात सामने आया था। इस वजह तीनों बच्चों को पालने और अपना व्यवसाय करने में भी अजीमुल्ला परेशान रहता था।

विज्ञापन
In Bettiah, a young man killed his son, then committed suicide; Dispute with wife, divorce, domestic violence
युवक ने पहले अपने मासूम बच्चे (बाएं) को मार डाल फिर सुसाइड ले ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में युवक का उसकी पत्नी से तलाक देने को लेकर झगड़ा चल रहा था। गुस्से में उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। पहले पांच वर्षीय बेटे को फंदे से लटका कर मार दिया और उसके बाद खुद  आत्महत्या कर ली। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि पत्नी से तलाक का विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह के युवक परेशान था। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पत्नी करीब डेढ़ माह से अपने मायके में रहती थी
मरने वाले की पहचान अजीमुल्लाह (33) तथा उसके पांच वर्षीय पुत्र अयान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अजीमुल्ला गांव के चौक पर किराना दुकान चलाता था। उसे दो बेटी और एक बेटा है। पति-पत्नी के बीच विवाद में उसकी पत्नी करीब डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही है। विवाद को लेकर दोनो के बीच तलाक देने का बात सामने आया था। इस वजह तीनों बच्चों को पालने और अपना व्यवसाय करने में भी अजीमुल्ला परेशान रहता था। इससे तंग आकर उसने बुधवार की शाम मकान के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में पहले अपने बेटे को फंदे से लटकाया। फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को किया था वीडियो कॉल
इसके पहले वीडियो कॉल कर उसने अपनी पत्नी को यह बता दिया था कि बेटे को फंदे से लटकाने जा रहा हूं। इसके बाद मै भी फंदे से लटक कर जान दे दूंगा। इस तरह कुछ ही पल में दोनों की जान चली गई। इधर घटना की सूचना पर मृत अजीमुल्ला की पत्नी हरीरा अपने भाई तौसीफ के साथ दौडी भागी ससुराल पहुंची। फिर पति और बेटे का शव फंदे से उतरा गया। इसी बीच घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने दोनों की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार सुबह बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजी है। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गाया है। घटना काफी दुखद है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed