फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Illegal weapons recovered in huge quantity from former Mukhiya's house in Khagaria; police arrested

Bihar News: खगड़िया में पूर्व मुखिया के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Jul 2023 02:12 PM IST
सार

परबत्ता के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में अपहृत दो युवकों की खोजबीन के दौरान पूर्व मुखिया के घर से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पूर्व मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन
Illegal weapons recovered in huge quantity from former Mukhiya's house in Khagaria; police arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पूर्व मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में एक पूर्व मुखिया के घर से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। मामला परबत्ता थाना क्षेत्र के भारसों पंचायत का है। भारसों के पूर्व मुखिया सुशील सिंह के घर से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और 102 राउंड कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूर्व मुखिया को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले एक प्रेमी जोड़ा घर छोड़ कर फरार हो गया था। उसके बाद प्रेमिका के परिजन लगातार प्रेमी के परिजनों पर लड़की वापस कर देने का दबाव बना रहे थे। इसी सिलसिले में शुक्रवार की रात प्रेमी के दो भाइयों का अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद परिजनों ने परबत्ता थाना को इसकी जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर शनिवार देर रात दोनों भाइयों को भारसों बहियार से ढूंढ़ निकाला।
विज्ञापन


पूर्व मुखिया सुशील सिंह के घर से बरामद किए गए हथियार


उसके बाद दोनों अपहृत ने मामले में पूर्व मुखिया सुशील सिंह के द्वारा साजिश करने की बात बताई। उसके बाद पुलिस ने पूर्व मुखिया के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में घर से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध हथियार बरामद हुए। उसके बाद पुलिस ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


परबत्ता के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में अपहृत दो युवकों की खोजबीन के दौरान पूर्व मुखिया के घर से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पूर्व मुखिया के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed