फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Illegal liquor bottles caught in Awadh Assam Express in Chapra, Bihar

बिहार के छपरा में अवध असम एक्सप्रेस से पकड़ी गई अवैध शराब की बोतलें

Fri, 17 Jul 2020 07:26 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Jul 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor bottles caught in Awadh Assam Express in Chapra, Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना और लॉकडाउन की वजह से परिवहन सीमित मात्रा में ही चल रहे हैं, बावजूद इसके तस्करी के मामलों में इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां अवैध शराब की तस्करी पकड़ी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-भटनी रेल खंड पर डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी ने विदेशी शराब की 109 बोतलें बरामद की।

विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार की सुबह अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। 

इस मामले में रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, इस टीम का काम मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों की जांच करना है। इसी क्रम में इस स्पेशल टीम को जांच के दौरान ट्रेन के जनरल डिब्बे से लावारिश हालत में शराब मिली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताय कि बरामद शराब हरियाणा का बना हुआ है, जिसमें 750 एमएल के क्लासिक 22 बोतल, डबल ब्लू 16 बोतल, 375 एमएल का 45 बोतल, 180 एमएल का 45 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की मात्रा करीब 47 लीटर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed