फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   If curd was not found in the feast in Begusarai, then boiling water was thrown on the body, 8 people including

Bihar: बेगूसराय में भोज में दही नहीं मिला तो शरीर पर फेंक दिया खौलता पानी, महिला समेत 8 लोग झुलसे

Tue, 24 Jan 2023 09:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Jan 2023 09:22 PM IST
सार

बेगूसराय में श्राद्ध कर्म में भोज खाने के दौरान दही नहीं मिलने से नाराज पड़ोसी ने एक परिवार पर खौलता पानी फेंक दिया जिससे एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए। मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी बरियारपूर पंचायत अंतर्गत मसूराज गांव का है।

विज्ञापन
If curd was not found in the feast in Begusarai, then boiling water was thrown on the body, 8 people including
बेगूसराय में भोज में दही नहीं मिला तो शरीर पर फेंक दिया खौलता पानी, महिला समेत 8 लोग झुलसे - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बेगूसराय में श्राद्ध कर्म में भोज खाने के दौरान दही नहीं मिलने से नाराज पड़ोसी ने एक परिवार पर खौलता पानी फेंक दिया जिसमें महिला समेत 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है । मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी बरियारपूर पंचायत अंतर्गत मसूराज गांव का है। परिजनों ने बताया कि राजेश साह की चचेरी चाची की मृत्योपरांत श्राद्ध भोज चल रहा था। भोज के दौरान दही लाने में देर होते ही आरोपी ने बवाल काटना शुरू कर दिया। इसी क्रम में गाली गलौज करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसने राजेश साह के परिवार पर गरम चावल फेंक दिया। इस घटना में राजेश साह की 14 वर्षीय पुत्री निशु कुमारी, 48 वर्षीय पत्नी द्रोपदी देवी, बहन जीवसी देवी, पुत्र प्रिंस कुमार एवं पिंटू कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में सभी को पीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डाक्टर राजू कुमार का कहना है कि सभी का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed