फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IAS transfer in Bihar : ias officers transferred in CM nitish kumar bihar, name of ias in bihar

Bihar : नीतीश सरकार ने बड़े IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया

Wed, 07 Jun 2023 07:17 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 07 Jun 2023 07:17 PM IST
सार

IAS Transfer in Bihar : बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बुधवार को कई नामी IAS अफसरों को ट्रांसफर कर दिया है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम हैं।

विज्ञापन
IAS transfer in Bihar : ias officers transferred in CM nitish kumar bihar, name of ias in bihar
बिहार में इस बार बड़े IAS अफसरों के तबादले की एक साथ निकली सूची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों को ट्रांसफर कर दिया है। इसमें कई बड़े और चौंकाने वाले नाम हैं। गालीबाजी के लिए चर्चित रहे अफसर केके पाठक का भी इस सूची में नाम है। चैतन्य प्रसाद, प्रत्यय अमृत, हरजोत कौर, बंदना प्रेयसी समेत कुल 16 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई है।

विज्ञापन


चैतन्य प्रसाद और केके पाठक की जिम्मेदारी देखें
1990 बैच के आईएएस अफसर और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग पटना का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। चैतन्य प्रसाद लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उन्हें निगरानी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 1990 बैच के ही IAS और फिलहाल मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे केके पाठक को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पाठक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। यह प्रभार उनके पास बना रहेगा।
विज्ञापन


प्रत्यय अमृत और डॉ. एस. सिद्धार्थ की भूमिका बदली
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार भी दिया गया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ एस सिद्धार्थ से वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और उन्हें गृह विभाग में यही जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सिद्धार्थ के पास मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (मुख्यमंत्री सचिवालय) और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी पहले की तरह बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार सिंह और हरजोत कौर के बारे में जानें
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और 1992 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह को सहकारिता विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा, जो अब तक अपर मुख्य सचिव -सह-खान आयुक्त के रूप में खनन एवं भूतत्व विभाग में काम करते हुए बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक की भी जिम्मेदारी देख रही थी, उन्हें अब कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। खान विभाग से जुड़े उनके पद अब नहीं रहेंगे। बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम पटना के अतिरिक्त प्रभार से भी वह मुक्त हो जाएंगी। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम पटना के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में हरजोत कौर बनी रहेंगी।

परमार और चौधरी के विभागों की जानकारी यहां देखें
1992 बैच के आईएएस अधिकारी परमार रवि मनु भाई जो अब तक लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव थे, उन्हें अब हरजोत कौर से खाली हुए खान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। परमार रवि मनु भाई खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव-सह-खान आयुक्त के अलावा बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के अलावा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव की भूमिका देख रहे थे, अब वित्त विभाग के प्रधान सचिव के रूप में ट्रांसफर किए गए हैं। अरविंद चौधरी के पास प्रधान सचिव निगरानी विभाग, परीक्षा नियंत्रक बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद और जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

विजयलक्ष्मी को मिली पोस्टिंग, बी. राजेंदर का काम बढ़ा
1995 बैच के आईएएस अधिकारी विजयलक्ष्मी एन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं। उन्हें पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. बी राजेंदर को श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त भूमिका दी गई है। वह पहले से सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के अलावा जनशिकायत सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

सरवन कुमार और संजय अग्रवाल की भी भूमिका बदली गई
2000 बैच के आईएएस अधिकारी एन सरवन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वह बिहार तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त की भूमिका में भी रहेंगे। 2002 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल अभी जल संसाधन विभाग के सचिव के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की भूमिका भी देख रहे थे। उन्हें कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है। परिवहन विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त की उनकी अतिरिक्त भूमिका कायम रहेगी। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की भूमिका से उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

बंदना प्रेयसी को अब तेज प्रताप का विभाग
2003 बैच की आईएएस अधिकारी बंदना प्रेयसी को सहकारिता विभाग के सचिव की भूमिका से हटाते हुए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव की भूमिका दी गई है। प्रेयसी कला संस्कृति एवं युवा विभाग में सचिव, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम पटना में प्रबंध निदेशक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त की भी अतिरिक्त भूमिका में थीं। उनसे बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की भूमिका वापस ले ली गई है, बाकी जिम्मेदारी उनके पास कायम रखी गई है।

केके पाठक की सारी जिम्मेदारी अब इन्हें दी गई
मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग पटना में सचिव की भूमिका निभाते हुए निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त और बिहार स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व विभाग के अपर महानिदेशक की जिम्मेदारी देख रहे 2007 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग बिहार की सारी जिम्मेदारी दी गई है।


दो महिला आईएएस को मिली यह नई पोस्टिंग
2008 बैच की आईएएस अधिकारी डॉक्टर आशिमा जैन जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं, उन्हें लघु जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मातृत्व अवकाश से वापसी के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं 2018 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी को अगले आदेश तक दरभंगा के उप विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed