फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hydrocele cut after kidney and urine tube in name of hernia operation in Muzaffarpur

Bihar: मुजफ्फरपुर में हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर किडनी-यूरीन नली के बाद काटा हाइड्रोसील, मरीज की हालत गंभीर

Sat, 13 May 2023 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 May 2023 06:04 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की है। इसके बाद गलत ऑपरेशन से मरीज की हालत गंभीर हुई तो हम लोगों ने आरोपी डॉक्टर से मुआवजा मांगा। लेकिन उसने मना कर दिया। हमें डर था कि इलाज के लिए पैसा नहीं देगा, इसलिए हम किसी के पास नहीं जा रहे थे। हमें डराया जा रहा था।

विज्ञापन
Hydrocele cut after kidney and urine tube in name of hernia operation in Muzaffarpur
मरीज कैलाश महतो की तबीयत ऑपरेशन के बाद से लगातार बिगड़ रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां किडनी और यूरीन नली के बाद अब हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर हाइड्रोसील काट दिया गया। घटना सकरा थाना क्षेत्र इलाके की है। जहां एक मरीज के हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर उसका हाइड्रोसील काटकर हटा दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद नर्सिंग होम पर फर्जी होने और झोलाछाप डॉक्टर रखने के आरोप भी लग रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास का है। जहां एक निजी अस्पताल शिव शक्ति नर्सिंग होम में बीते 10 अप्रैल को सकरा वाजिद निवासी कैलाश महतो का जबरन हर्निया का ऑपरेशन किया गया। लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट और हाइड्रोसील में सूजन होने लगी। जब हालत बिगड़ने लगी तो दो दिन बाद फिर से उसी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। इस बार मरीज का हाइड्रोसील भी काटकर हटा दिया गया। परिजनों को बताया गया कि बीमारी की असली वजह ही हटा दी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद मरीज की हालत और बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजनों ने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाना चाहा। लेकिन अस्पताल वाले उसे जाने नहीं दे रहे थे। फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से मरीज को मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर स्थित चाणक्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका पेट खोल दिया गया। वहीं, सकरा वाले निजी अस्पताल के लोग फरार हो गए और पीड़ितों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की। इसके बाद गलत ऑपरेशन से मरीज की हालत गंभीर हुई तो हम लोगों ने आरोपी डॉक्टर से मुआवजा मांगा। लेकिन उसने मना कर दिया। हमें डर था कि इलाज के लिए पैसा नहीं देगा, इसलिए हम किसी के पास नहीं जा रहे थे। हमें डराया जा रहा था।

फिल्हाल मरीज की हालत अब भी ठीक नहीं है। मरीज कैलाश महतो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। कैलाश महतो ठेले पर गोलगप्पे बेचने का काम करते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी करनी है। ऐसे में गलत ऑपरेशन की वजह से पूरा परिवार संकट में आ गया है।


पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी डॉक्टर और फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed