{"_id":"652cfa7820c60b7c5307ee13","slug":"husband-wife-husband-and-wife-consumed-poison-in-motihari-after-the-wife-the-husband-also-died-bihar-police-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husband Wife : दोनों ने जहर खाया, पहले पत्नी ने तोड़ा दम, फिर पति ने; दोनों के रिश्ते ठीक, यह वजह बता रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Husband Wife : दोनों ने जहर खाया, पहले पत्नी ने तोड़ा दम, फिर पति ने; दोनों के रिश्ते ठीक, यह वजह बता रहे लोग
Mon, 16 Oct 2023 02:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 16 Oct 2023 02:25 PM IST
सार
Bihar Police : रविवार की देर रात को एक दंपति ने जहर खा लिया जिससे दो घंटे के अंतराल में दोनों की मौत हो गई। आत्महत्या की क्या वजह है इसको लेकर लोग अलग अलग तरह की बातें कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पति और पत्नी जो अब इस दुनिया में नहीं रहे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में एक दंपत्ति ने जहर खा लिया। इलाज के लिए दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। मृतक केसरिया थाना क्षेत्र के बनकट मठिया गांव का रहने वाला है। मृतक दंपति की पहचान विनोद कुमार चौधूर (50) और उसकी पत्नी किरण देवी (45) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी और घरेलु कलह की वजह बनी मौत
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि घर में काफी विवाद चल रहा था। आर्थिक तंगी भी थी, जिससे दोनों काफी परेशान थे। मृतक के छोटे पुत्र निखिल ने बताया कि मैं चकिया में था, तभी मुझे इस बात की सूचना मिली कि मां पापा दोनों ने जहर खा लिया है। घर के अन्य लोगों को मैंने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने को कहा। मैं जबतक अस्पताल पहुंचा तब तक मां की मौत हो चुकी थी और पापा का इलाज चल रहा था। मां के मौत के करीब दो घंटे बाद पापा ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर का कहना है कि हार्ट अटैक होने के कारण ब्लड जम गया था, पापा पहले से हार्ट के पेसेन्ट थे, और उनका इलाज चल रहा था। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि घर में कुछ दिन से कलह चल रहा था, जिसको लेकर घर में हमेशा विवाद होते रहता था। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि इसी वजह से तंग आ कर पति पत्नी ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन